
राजसंमद (Rajsamand) की जनता का स्नेह मेरे ऊपर हमेशा से रहा है राजसंमद मेरा परिवार है उनके इस विश्वास को में कभी टूटने नही दूंगी में जब जब राजसमन्द आई उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तभी आप सभी ने मेरा स्वागत किया है उसको में भूल नही सकती हूं एक बार फिर से आप सभी राजसमन्द वासियो का बहुत बहुत आभार । जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया की यह बात प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से कही । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राजसंमद की जनता को कभी प्रदेश में काम होता है तो सबसे पहले उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ही याद आते है और दिया हमे कभी निराश भी नही करते है । इससे पहले राजसमन्द भाजपा की नवीन कार्यकारिणी ने स्वागत किया। स्वागत सभा का संचालन महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने किया। एवं आभार जिला महामंत्री प्रदीप काबरा ने किया। इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ नंद लाल सिंघवी उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर महेश पालीवाल जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी सविता सनाढ्य बब्बर सिंह नरेंद्र बागड़ी सुनील गांधी ज्योति छापरवाल जिलामंत्री खुशकमल कुमावत गोपाल गुर्जर रणजीत सिंह चौहान वर्धिनी पुरोहित तरुणा कुमावत प्रमोद गौड़ अशोक रांका मुरारी आशिया नर्बदा शंकर पालीवाल प्रकाश रांका प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ फुलेश भार्गव दिनेश कुमावत गंगा सिंह चूंडावत हर्षित पालीवाल शिवचरण सिंह चौहान भरत दवे दिग्विजय सिंह भाटी जितेंद्रपाल सिंह सोलंकी हेमेंद्र सिंह चूंडावत संपत नाथ सिंह चौहान सहित भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे