बार एसोसिएशन Raniwada की 2026 कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

1 Min Read
Raniwada

रानीवाड़ा (Raniwada) बार एसोसिएशन रानीवाड़ा की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण व गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी पुखराज विश्नोई तथा सहयोगी पिटीशन राइटर जोगाराम माली द्वारा पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष पुरणसिंह देवड़ा की समझाइश से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश कुमार गर्ग ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ। चुनाव उपरांत सोमवार 2025 को अभिभाषक कक्ष में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो में अध्यक्ष पद के लिए वीर बहादूरसिंह देवड़ा,उपाध्यक्ष के लिए कल्याणसिंह डाभी एवं सचिव के लिए ललित कुमार गोयल,कोषाध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा,पुस्तकालय अध्यक्ष अमृत कुमार गर्ग को चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं में जबराराम पुरोहित, मोहनलाल विश्नोई, गणेश देवासी, पुरणसिंह देवड़ा, नारायणसिंह करनोत, रमेश कुमार सेन, केशरदान चारण, अमृत कटारिया, जानू प्रशांत, आदूराम चौधरी, सुरेन्द्रसिंह राठौड़, रमेश कुमार गर्ग, भंवरलाल चौधरी, प्रवीण विश्नोई, सुमेरसिंह सोलंकी, पृथ्वीराज चौहान, जवानसिंह, मसराराम परमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश लाखारा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version