जालौर-सिरोही दुग्ध संघ: डॉ. भरत सिंह चौधरी ने संभाला Raniwada सरस डेयरी के प्रबंध संचालक का पदभार

2 Min Read
Raniwada

*रानीवाड़ा (Raniwada)* जालौर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, रानीवाड़ा (रानीवाड़ा सरस डेयरी) में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। नवनियुक्त प्रबंध संचालक डॉ भरत सिंह चौधरी ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से डेयरी के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। डॉ.चौधरी इससे पूर्व जैसलमेर सरस डेयरी में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उनके पास जैसलमेर सरस डेयरी का चार्ज था। विभाग द्वारा किए गए हालिया तबादलों के तहत उन्हें वहां से स्थानांतरित कर रानीवाड़ा सरस डेयरी की कमान सौंपी गई है।उल्लेखनीय है कि डॉ भरत सिंह चौधरी की नियुक्ति से पहले, रानीवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक पद का कार्यभार रिक्त था और इसकी जिम्मेदारी पाली डेयरी के प्रबंध संचालक के पास ‘अतिरिक्त प्रभार’ के रूप में थी। अब स्थायी प्रबंध संचालक की नियुक्ति होने से दुग्ध संघ के नीतिगत फैसलों और पशुपालकों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में आसानी होगी।अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागतपदभार ग्रहण करने के अवसर पर डेयरी परिसर में संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त एमडी का स्वागत किया। इस दौरान औपचारिक रूप से चार्ज के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर डेयरी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से लेखाधिकारी केशर सिंह सोलंकी,पीएंडआई प्रभारी जवान सिंह बालावत,विपणन प्रभारी जयंती लाल चौधरी,कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखा राम देवासी मौजूद रहें। नवनियुक्त प्रबंध संचालक ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संघ की वर्तमान स्थिति व कार्यप्रणाली के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उम्मीद जताई जा रही है कि नए नेतृत्व में जालौर और सिरोही जिले के दुग्ध उत्पादकों और सहकारी समितियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर पार्वतीशंकर शर्मा,उत्तम विश्नोई,गजेन्द्र सिंह,रघुवीर सिंह सोलंकी,विक्रम सिंह, जितेन्द्र सिंह,महेंद्र कुमार,अरमान ख़ा, राहुल गर्ग सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश लाखारा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version