सोजत रोड (Sojat Road) स्थानीय श्रीमति सुआदेवी गंगाविशन लढ्ढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा भावना चौहान ने 19 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बाद सोजत रोड लौटने पर भावना का विद्यालय स्टाफ, सहपाठियों और खेल प्रेमियों द्वारा माला, पुष्प वर्षा और बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने बताया कि भावना की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर खिलाड़ी भावना चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षक महेन्द्र चौधरी के अथक प्रयासों, पूर्व राजस्थान प्रशिक्षक दाऊलाल त्रिवेदी के सानिध्य और समस्त गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने युवा छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि “निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है।”इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:इस गौरवपूर्ण क्षण पर सूर्यप्रकाश लढ्ढा, आलोक लढ्ढा, अनिल व्यास, वासुदेव सांखला और ओमप्रकाश जोशी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड, एस.एल.सी. क्लब के सदस्य, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया और हर्ष जताया।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
