जैसलमेर (Jaisalmer) देश-दुनिया में मशहूर चार दिवसीय मरु महोत्सव के तीसरे दिन महोत्सव की शुरुआत गड़ीसर झील पर योग और वाद्य संगीत से हुई।महोत्सव की अधिकांश गतिविधियां डेडानसर मैदान में केन्द्रित रही। यहां ऊँटों से संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ऊंटों के रोमांच और साहस भरे करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वायु सैनिकों द्वारा एरियर वॉरियर ड्रील की पराक्रम और कलात्मक शौर्य प्रदर्शन के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा दी गई मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी को अभिभूत किया।डेडानसर में मेले का उल्लास नज़र आयामरु महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीयों और देशी-विदेशी सैलानियों में जबर्दस्त उत्साह लहराता रहा। डेडानसर मैदान में मेले जैसा माहौल बना रहा। विदेशी पर्यटकों ने सभी कार्यक्रमों को उत्सव से देखा एवं चिरस्थायी याद के लिए अपने कैमरों में कैद किया।कैमल टेटू शो रहा आकर्षण का केन्द्रसीमा सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर भौमसिंह के नेतृत्व में ‘‘कैमल टेटू शो‘‘ का बेहतरीन एवं शानदार प्रस्तुति दी गई। इसमें रेगिस्तान के जहाज द्वारा मंचासीन अतिथियों को सलामी दी गई। वहीं सीमा सुरक्षा बल के सजे-धजे बांके जवानों ने ऊँटों पर विश्व के आठवे अजूबे माउण्टेन बैड़ की राजस्थानी गीतों की मधुर स्वर लहरियों पर विभिन्न प्रकार के करतब प्रस्तुत किए, जिसको देखकर सभी दर्शक अचम्भित से रह गए।इस शो में चार-चार ऊँटों की क्रॉसिंग, 8-8 ऊँटों की क्रॉसिंग के साथ ही लहरिया फोर्मेशन, पीपल के पते का फोर्मेशन, जलेबी फोर्मेशन की शानदार प्रस्तुति दी एवं दर्शकों की वाहवाही लूटी। यहां पर सीमा सुरक्षा बल के आरकेस्ट्रा टीम द्वारा राजस्थानी गीतों की मधुर स्वर लहरियों पर रेगिस्तानी जहाज ने अनूठे करतब दिखाये एवं पीटी का प्रदर्शन किया।साहसिक रही एयर वॉरियर ड्रीलभारतीय वायु सेना के जाबांजो द्वारा साहसिक एवं शस्त्र के साथ शारीरिक सन्तुलन को बनाएं रखते हुए ‘‘एयर वॉरियर ड्रील की रोमांचक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी दर्शकों के रोंगटे खडे हो गये । ग्रुप केप्टन सुमित प्रदान के निर्देशन में एयर वारियर टीम द्वारा अपने हाथों में साढ़े पांच किलों वजन की राईफिल को खिलौने की तरह चलाकर सभी दर्शकों के रोंगटे खड़े करवा दिये।पणिहारी मटका रेस रही रोचकमहोत्सव के दौरान महिलाओं के मध्य पणिहारी मटका रेस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं अपने सिर पर इडाणि रखकर पानी से भरा मटका लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची इस दृश्य को देख पूरा मैदान हंसी से खिल उठा। इस प्रतियोगिता में संजू राठौड प्रथम, गंगानगर की चरणजीत कौर द्वितीय व जैसलमेर की पुष्पा तृतीय स्थान पर रही।रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी रही बेहतरीन, भारतीय टीम रही विजेतामहोत्सव के दौरान भारतीय एवं विदेशी पुरूष व महिलाओं के मध्य रस्सा-कस्सी की प्रतियोगिता हुई जिसमें दोनो टीमों ने अपने दम का जोर लगाया। इस बार भारतीयों की टीम विजेता रही। भारतीय पुरूष टीम 2-0 से विजेता रही, वहीं भारतीय महिला टीम भी 2-0 से विजेता रही।ऊँट श्रृंगार में सजे-धजे थे ऊँटइस दौरान ऊँट श्रृंगार प्रतियोगिता का भी बेहतरीन आयोजन हुआ, जिसमें रेगिस्तान के जहाज को पूर्ण रूप से सजाया गया। निर्णायकों द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के कंवरसिंह का श्रृंगारित ऊँट प्रथम विजेता रहा वहीं, रॉयल ड्रेजर्ट सफारी के चैनाराम का श्रृंगारित ऊँट द्वितीय विजेता रहा।शान-ए-मरूधरा भी रही रोचक प्रतियोगितामहोत्सव में शान-ए-मरूधरा प्रतियोगिता भी रोचक रही एवं सभी दर्शकों ने उत्साह से देखा। इसमें रमेशाराम प्रथम, दीन सिंह द्वितीय एवं जोगाराम तृतीय स्थान पर रहे।कैमल पोलो मैच में सीमा सुरक्षा बल की टीम रही विजेताभारतीय कैमल पोलो संघ के तत्वावधान में अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड के नेतृत्व में कैमल पोलो संघ की टीम व सीमा सुरक्षा बल की टीम के बीच पोलो मैच का आयोजन हुआ। इसमें सीमा सुरक्षा बल की टीम 3-1 गोल से विजेता रही।दिये पुरस्कारजिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने सीमा सुरक्षा बल की विजेता टीम को सात हजार रूपये का चैक एवं विजेता ट्रोफी तथा उप विजेता टीम केमल पोलो संघ को पांच हजार रूपये एवं रनरअप ट्राफी प्रदान की।जिम्नास्टिक एवं योग का आयोजनमहोत्सव के दौरान आदर्श विद्या मंदिर देचू के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार शारिरिक संतुलन को बनाते हुए जिम्नास्टिक की प्रस्तुति दी। इन खिलाडियों ने सभी दर्शकों की वाह वाही प्राप्त की। वहीं इसी विद्यालय के विद्यार्थियों ने योग का भी शानदार प्रदर्शन किया।विजेताओं को अतिथियों द्वारा दिए गए पुरस्कारअतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलेक्टर रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवंतसिंह चारण, यूआईटी सचिव सुखराम, आयुक्त लजपालसिंह सोढा, लेखाधिकारी रमेशदान, उप निदेशक महिला अधिकारिता अशोक गोयल, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, समाजसेवी कवंराजसिंह चौहान, अरूण पुरोहित, जितेन्द्रसिंह, पदमश्री तगाराम भील, सहायक निदेशक पर्यटन कमलेश्वरसिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।शानदार रही सांस्कृतिक प्रस्तुतिडेडानसर मैदान में मरू महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रांतों से आये लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मस्कवादन के कलाकारों ने संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी एवं लाल आंगी गैर के लोक कलाकारों ने गैर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मोहित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रचार्य विजय बल्लाणी एवं व्याख्याता अर्जुनसिंह ने किया। कार्यक्रम में तहसीलदार राजेन्द्र करण, ललित चारण, पुलिस उप अधीक्षक रूपसिंह इंदा, पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्रसिंह जाम, के साथ ही अच्छी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे एवं सभी कार्यक्रमों को उत्साह के साथ देखा। विदेशी मेहमान भी रहे साक्षीडेडानसर मैदान में मरू महोत्सव के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों में विदेशी पर्यटकों ने भी भरपूर आनंद उठाया एवं उत्साह के साथ कार्यक्रमों को देखा तथा महोत्सव को यादगार एवं चिरस्थाई बनाने के लिए सभी कार्यक्रमों को अपने कैमरों में भी कैद किया।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
