सोजत रोड (Sojat Road) (पाली) स्थानीय श्रीमती सुआदेवी गंगाविशन लढ्ढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘रामदयाल लढ्ढा मंच’ के उद्घाटन एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और राष्ट्रीय संगीत की धुनों के बीच किया गया।भामाशाह परिवार का आत्मीय स्वागतविद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने बताया कि नवनिर्मित रामदयाल लढ्ढा मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सूर्यप्रकाश लढ्ढा, आलोक लढ्ढा एवं समस्त लढ्ढा परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अतिथियों का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। समारोह का माहौल देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।विद्यार्थियों के लिए ट्रैक-सूट की घोषणासमारोह के दौरान शिक्षा और विद्यालय विकास के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए भामाशाह श्री जगदीश मुन्दडा एवं प्रमोद मुन्दडा (समस्त मुन्दडा परिवार) ने विद्यालय के लगभग 280 विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट और ट्रैक-सूट देने की घोषणा की। परिवार के इस सहयोग की विद्यालय प्रशासन और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सराहना की।इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिउद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री प्रकाश सिंघाडियां, दिलीप खाटेड, अनिल व्यास, डॉ. वासुदेव सांखला, मनीष जैन, बछराज महेश्वरी, संजय त्रिवेदी, महावीर गांधी, कुशाल जी जैन, ओमप्रकाश जोशी (वरिष्ठ नागरिक समिति),व वह एक पल संस्था के सदस्य गण सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
