Rajsamand : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने NH-89 को फोर लेन करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया

2 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत सूचना देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग NH-89 अजमेर–नागौर वाया मेड़ता पर बढ़ते यातायात दबाव और जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर विषय को मजबूती से उठाया।सांसद ने बताया कि NH-89 पश्चिम एवं मध्य राजस्थान की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है, जो औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी मार्ग है। PWD एवं NHAI द्वारा किए गए नवीनतम ट्रैफिक सर्वे के अनुसार बाड़ी घाटी टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लगभग 12,400 PCU तथा बुरटी टोल प्लाजा पर लगभग 10,400 PCU से अधिक यातायात दर्ज किया गया है।उन्होंने सदन को अवगत कराया कि MoRTH के मानकों के अनुसार 10,000 PCU से अधिक यातायात वाले मार्ग को फोर लेन में अपग्रेड किया जाना आवश्यक होता है, जबकि वर्तमान में यह मार्ग केवल दो लेन का है। इसके कारण पीक आवर्स में भारी जाम, सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि, यात्रा समय व परिवहन लागत में इजाफा हो रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर पड़ रहा है।सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्र सरकार से मांग की कि NH-89 अजमेर–नागौर वाया मेड़ता मार्ग को शीघ्र फोर लेन किया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सके और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिले।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version