SDM Priyanka Bishnoi का निधन, इलाज के बाद बिगड़ गई थी हालत, CM ने जताया दुख

3 Min Read

राजस्थान की चर्चित SDM प्रियंका विश्नोई (Priyanka Bishnoi) ने का अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में 15 दिन चले इलाज के बाद बुधवार देर को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार प्रियंका बिश्नोई को 5 सितंबर को जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था, उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल ले जाया गया था। वही, प्रियंका के परिजनों ने जोधपुर के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका विश्नोई के परिवार वालों ने कलेक्टर से जांच की मांग की थी। परिजनों का आरोप था कि इलाज के दौरान प्रियंका को बेहोशी की दवा ज्यादा दे दी गई थी। इसलिए उनकी हालत खराब हो गई। SDM के इलाज में लापरवाही को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को एक कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए थे। वहीं प्रियंका की मौत के बाद बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग की है।

बता दे कि RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा, ”राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ॐ शांति!”

प्रियंका बिश्नोई से जुड़ी बातें

जानकारी के अनुसार, प्रियंका बिश्नोई मूल रूप से बीकानेर निवासी थी। वे वर्ष 2016 के बैच की RAS अधिकारी थीं। प्रियंका अपनी नौकरी के दौरान डूंगरपुर, चुरू, विजयनगर में तैनात रहीं। इसी वर्ष के अगस्त माह में प्रियंका ने जोधपुर SDM पद जॉइन हुई थी। प्रियंका का सुसराल बीकानेर के नोखा में है। उनके पति विक्रम सिंह फलोदी में आबकारी इंस्पेक्टर हैं। प्रियंका के पिता रिषपाल बिश्नोई एडवोकेट हैं। प्रियंका को 15 अगस्त को उनके प्रशंसनीय कार्य के लिए नवाजा गया था।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version