Congress में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व DGP और मुंबई सीपी Sanjay Pandey

2 Min Read

महाराष्ट्र के पूर्व DGP और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) गुरुवार (19 सितंबर, 2024) को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए है। उन्हें मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वर्षा गायकवाड ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा कि मुझे आज महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और मुंबई के पूर्व सीपी संजय पांडे जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भाजपा द्वारा राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों का सामना करने के बावजूद न्याय को बनाए रखने के लिए उनकी ईमानदारी और समर्पण, हमारे मूल मूल्यों को दर्शाता है।

वर्षा गायकवाड ने आगे कहा कि अपने पूरे करियर के दौरान संजय पांडे ईमानदारी की मिसाल रहे हैं, उन्होंने हमेशा लोकतंत्र और संवैधानिक नैतिकता को प्राथमिकता दी, यहां तक ​​कि गंभीर दबाव में भी। उनका अनुभव और दृढ़ प्रतिबद्धता सच्चाई और न्याय के लिए हमारी सामूहिक लड़ाई को मजबूत करेगी। एक बेहतर, निष्पक्ष भारत के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।

कौन हैं संजय पांडेय?

संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पांडे को 18 फरवरी 2022 को मुंबई पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। जून 2022 में उन्हें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) फोन-टैपिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरेस्ट किया था। पांडे ने लगभग पांच महीने हिरासत में बिताया। दिसंबर 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें जमानत दे दिया था।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version