
बाड़मेर (Barmer) राजस्थान जाट महासभा ने संगठन को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बाड़मेर निवासी राष्ट्रपति अवार्डी श्रीमती संतोष सहारण को राजस्थान जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम जी मील ने श्रीमती संतोष सहारण को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से समाज में समरसता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति अवार्डी श्रीमती संतोष सहारण पूर्व में श्री वीर तेजा जाट कार्मिक संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तथा राजस्थान जाट महासभा में संगठन महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके साथ ही जाट महाकुंभ के सफल आयोजन में भी उनके सराहनीय प्रयास रहे हैं, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहा गया।उनके पास संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है, जिससे महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर जाट महासभा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष प्रोफेसर पांचाराम चौधरी, प्रदेश सचिव एडवोकेट डालूराम चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पुष्पा चौधरी एवं युवा जिला अध्यक्ष भैरोसिंह गोरसिया ने श्रीमती संतोष सहारण के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताया।इस मनोनयन पर समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठन पदाधिकारियों ने श्रीमती संतोष सहारण को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
