राजसमंद (Rajsamand) अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को योगक्षेम वर्ष के रूप में आयोजित किया जाना निश्चित हुआ है। इसी के तहत अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमल कावड़िया की गरिमामयी अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापसिंह दुगड़ के मार्गदर्शन में भीलवाड़ा संभाग भीलवाड़ा, पुर, आसींद, दौलतगढ़ एवं गंगापुर की अणुव्रत समिति एवं अणुव्रत मंच की योगक्षेम संगठन यात्रा 2 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में अणुव्रत बालोदय की राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सीमा कावड़िया व राज्य प्रभारी श्री अभिषेक कोठारी की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। योगक्षेम संगठन यात्रा के तहत अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमल कावड़िया ने पांचों स्थानों पर अणुव्रत आचार संहिता का वाचन कर सभी संकल्प करवाये। योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा के उद्वेश्य, साधना, प्रशिक्षण और समन्वय के बारे में बताया कि इस योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत एवं जीवन विज्ञान के कई प्रशिक्षण कार्यशाला आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में होगी जिसमें समिति के सदस्यों को भाग लेना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा विभिन्न समाज के व्यक्तियों को अणुव्रत आंदोलन से जोड़ना चाहिए। साथ ही मासिक प्रकाशन अणुव्रत पत्रिका एवं बच्चों का देश से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। सार्वजनिक जगहों पर आचार संहिता के बोर्ड लगाए जाए, जिससे आते-जाते सभी लोग आचार संहिता को पढ़ सके तथा उनमें से कुछ नियमों को अपने जीवन में उतार सके। अणुव्रत बालोदय शिविर की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. सीमा कावड़िया ने कहा कि इस क्षेत्र से विभिन्न विद्यालय बालोदय शिविर में भाग लेते हैं। वंचित विद्यालयों को बालोदय शिविर से जोड़ा जाए। भीलवाड़ा से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को बालोदय शिविर में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक पेड़ को विशाल बनाने के लिए जड़ों को मजबूत करना जरूरी है, उसी प्रकार बालोदय शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कारों की जड़ें मजबूत की जा सकती है। राज्य प्रभारी अभिषेक कोठारी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ट्रस्ट डीड रजिस्टर करना आवश्यक है। कार्यक्रमों की सफलता श्रेय अध्यक्ष सहित उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम को मिलना चाहिए। इसी प्रकार अणुव्रत समिति एवं मंच की सफलता का श्रेय उसके कर्मठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जाता है। योगक्षेम संगठन यात्रा के तहत आसींद में पारस ओस्तवाल, कन्हैयालाल दुगड़, दलपत कावड़िया, कैलाश शर्मा, दौलतगढ़ में अणुव्रत मंच के संयोजक हिमांशु रांका, संपत नवलखा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष नीलम देवी रांका, भीलवाड़ा एवं पुर में पूनम कर्णावट, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के नव नियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री निर्मल गोखरू, भीलवाड़ा अणुव्रत समिति अध्यक्ष अभिषेक कोठारी, उपाध्यक्ष राजेश चौरडिया, शिव बैरवा, मुरली बैरवा, गंगापुर में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश बोलिया, मंत्री रमेश हिरण, अणुव्रत मंच संयोजक प्रीति रांका आदि की उपस्थिति रही। इस संगठन यात्रा में दौलतगढ़ में अणुव्रत मंच का विधिवत गठन, आसींद अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत वाटिका का लोकार्पण की विशेष उपलब्धियाँ रही।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
