राजसमन्द (Rajsamand) पूरा विश्व भारत को आत्मनिर्भर भारत बनते हुए देख रहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। ऑपरेशन सिंदूर जिसमे भारत निर्मित हथियारों को विश्व के सामने पाकिस्तान के खिलाफ उपयोग करके लोहा मनवाया है। इससे यह ज्ञात होता है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार ने जीएसटी 2 को लागू करके आत्मनिर्भर भारत के लिए मजबूत कदम माना जा रहा है। जिससे जीएसटी कम होने के कारण देश मे विभिन्न सामान देश मे ही बनाये जा सकते है। इसके साथ ही देश मे ब्रॉड गेज नेशनल हाईवे जैसे बड़े- बड़े प्रोजेक्ट चला करके देश को आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने के लिए उपयोगी कदम माने जा रहे है। इसके साथ ही उन सभी वस्तुओं को उत्पादन भी देश मे होने वाला है। जो हम आयात करते है। उस पर भी निर्भरता धीरे- धीरे कम होगी जिसके कारण से भारत 2027 तक आत्मनिर्भर भारत बन सके। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (Surendra Singh Rathore) ने कही इस अवसर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे विभिन्न कार्यक्रम समय- समय पर आयोजित होंगे और देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में जागरूक करके उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा । इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला संयोजक माधव लाल चौधरी, सह संयोजक संदीप श्रीमाली, ज्योति छापरवाल, महामंत्री प्रदीप, काबरा रमन, कंसारा सविता, सनाढ्य रजनी लोढ़ा, नरेंद्र बागड़ी, कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, खुशकमल कुमावत, वर्धिनी पुरोहित मुरारी, आशिया अशोक रांका, जवाहर लाल जाट, लालजी मीणा ललित तावेड़, प्रकाश गमेती सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
