भाणा एस्ट्रोटर्फ पर पहली संभागीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता Rajsamand टीम बनी चैंपियन

3 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) जिले में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से, भाणा स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर रविवार को पहली बार एक दिवसीय संभागीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में ज़िले की टीम राजसमंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।संघ मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र भाट ने बताया कि टूर्नामेंट का आरंभ सुबह 8:30 बजे भाणा वर्सेस सूर्य क्लब भीलवाड़ा के बीच हुए प्रथम मैच से हुआ। इसके बाद, 10 बजे राजसमंद वर्सेस चित्तौड़ का एक कड़ा मुकाबला हुआ। इस विशेष अवसर पर, वरिष्ठ खिलाड़ियों, हंटर हॉकी क्लब राजसमंद के सदस्यों, और ज़िले के हॉकी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि पहली बार आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में सभी की गरिमामय उपस्थिति से युवा खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा हुआ है।दोपहर 2 बजे से सेमीफ़ाइनल मैच खेले गए। प्रथम सेमीफ़ाइनल में उदयपुर की टीम ने ढोल की पार्टी को हराया, जबकि दूसरे सेमीफ़ाइनल में राजसमंद ने कुंवारिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।शाम 4:30 बजे, राजसमंद और उदयपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कांटे की टक्कर में, राजसमंद की टीम ने विजय प्राप्त की और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उदयपुर की टीम उपविजेता रही।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी एसोसिएशन के सचिव जगदीश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्याय सुरेश डिंडोरिया, कोषाध्यक्ष उमेश बंधु उपस्थित रहे। इनके साथ ही, राहुल सिंह चौहान, सोमेंद्र बंधु, विकास पालीवाल, अंकित पालीवाल, आसिफ मंसूरी, तेजप्रकाश पालीवाल, तरुण आचार्य, अशोक सनाढ्य, दीपेश पालीवाल, पदम पालीवाल, और दीपक सनाढ्य सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।हॉकी एसोसिएशन के सचिव जगदीश पालीवाल ने बताया कि अतिथियों ने उपविजेता टीम उदयपुर को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इसके बाद, विजेता टीम राजसमंद को चैंपियनशिप ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।आयोजन समिति के सदस्य सुरेश डिंडोरिया, उमेश बंधु, राहुल सिंह चौहान, किशन कुमावत और केशव पांडे ने सभी टीमों के कोचों, मैनेजर्स, कप्तान और खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। टूर्नामेंट में रेफ़रशिप एवं ऑफिशियल्स की भूमिका निभाने वाले ललित कुमार, राहुल सिंह, कृष्णकांत, विवेक कुमार, एनआईएस निखिल कुमार, केशव पांडे, विक्रम, उमेदपाल सिंह, अक्षत जैन और रितेश सिंह, इमरान मंसूरी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version