बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन, एक युग हुआ समाप्त सोमवार , 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। लंबे समय से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 12 नवंबर को परिवार की इच्छा पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया था, जहाँ उनका इलाज जारी था।धर्मेंद्र (Dharmendra) का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान देओल परिवार के सभी सदस्य हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल गहरे दुख में दिखाई दिए। साथ ही कई फिल्मी हस्तियाँ, जिनमें अमिताभ बच्चन भी शामिल थे, नम आंखों से अपने प्रिय मित्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे। बताया जाता है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी।यह विडंबना ही है कि उनके जाने के उसी दिन उनकी अगली फिल्म इक्कीस’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। बीते एक महीने से धर्मेंद्र सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में भी रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वे जीवन की लड़ाई हार गए। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है और एक युग का अंत महसूस कर रही है।अंतिम संस्कार के दौरान उनके परिवार, करीबी मित्रों और प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी दोस्त को विदाई देने के लिए पवन हंस पहुंचे। दुखद बात यह है कि धर्मेंद्र अपने 90वें जन्मदिन से सिर्फ 14 दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Bollywood के ही-मैन Dharmendra का निधन, एक युग हुआ समाप्त
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment
