Rajsamand गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व, सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन गौरव का विषय : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

4 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरवशाली लोकतंत्र का महापर्व है। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिले में विशिष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही हैं।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा को मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत का मतदाता सूचीकरण अभियान विश्व के अनेक लोकतांत्रिक देशों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है और कई देश इसे अपने यहां लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस गरिमामय समारोह में पुलिस बल, गृह रक्षा दल, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड, सामूहिक पीटी प्रदर्शन एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को हर्ष, गौरव एवं राष्ट्रीय चेतना से अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा प्रेषित प्रेरणास्पद संदेश का भी श्रवण किया गया।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक, सृजनात्मक एवं संदेशपरक झांकियों का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट झांकियों को पारितोषिक प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय गौरव के अवसर पर उपस्थित समस्त जिला प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, जिला व मण्डल पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की।भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने दी शुभकामनाएंराजसमंद। भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता, सुरक्षा और लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ करने वाले वीर सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को कोटि-कोटि नमन किया।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर हमें प्रेरित करता है कि हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें तथा एक सशक्त, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु दिए गए “क्वालिटी” अर्थात गुणवत्ता के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता से ही हम स्वयं सफलता प्राप्त कर सकते हैं और विकसित भारत के निर्माण में अपना प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version