राजसमन्द (Rajsamand) राजस्थान मोटर ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को मिली नई नेतृत्व की मजबूती ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने मोही निवासी हाल उदयपुर निवासी भगवान सिंह भाटी भाटी गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक को राजस्थान स्टेट चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रबंधन समिति के कार्यकाल 2025–2027 के लिए किया गया है। AIMTC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल एवं चेयरमैन डी. जी. आर. शन्मुगप्पा द्वारा जारी पत्र में भगवान सिंह भाटी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं परिवहन उद्योग के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया गया है कि भगवान सिंह भाटी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए राज्य स्तर पर परिवहन से जुड़े मुद्दों के समाधान, सरकार व प्रशासन के साथ समन्वय तथा संगठन की सदस्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजस्थान स्टेट चैयरमैन बनने पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सभी ट्रांसपोर्टर व्यवसाय से संबंधित जुड़े सभी लोगो ने खुशी व्यक्त की गई है इसके साथ ही राजसमन्द के मोही क्षेत्र लोगो मे भी चैयरमेन बनने पर हर्ष व्यक्त किया है इस खुशी में उदयपुर संभाग के साथ ही राजस्थान प्रदेश के सभी टांसपोर्ट व्यवसायी ने एक दूसरे के साथ मिठाई खिला करके शुभकामनाएं दी ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
