बी एन पीजी गर्ल्स कॉलेज राजसमंद (Rajsamand) की प्राचार्य प्रो. अपर्णा शर्मा ने संचालित 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी आर्मी विंग की राइजिंग वीक के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए राजसमंद। बी एन पीजी गर्ल्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी राइजिंग सप्ताह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, समूह गान , पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन द्वारा देश के जवानों को सलामी दी। इसके अंतर्गत शुक्रवार को बहु- उद्देश्वीय सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कर्नल ए.डी.एस. जसरोटिया, प्रिंसिपल सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ ने कैडेट्स को एनसीसी से सशस्त्र सेना तक की यात्रा पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ,आर्म्ड फोर्स में सिलेक्शन में होने वाले एस. एस. बी. साक्षात्कार के लिए मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन गजेंद्र सिंह शक्तावत ,ने राष्ट्रीय कैडेट कोर को सेकंड लाइन ऑफ़ डिफेंस बताते हुए कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को लेफ्टिनेंट डॉ. विनीत पालीवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय कैडेट्स नीम , गुड़हल , बिलपत्र इत्यादि पौधे लगाए गए। सीनियर अंडर ऑफिसर संजू कुमारी जाट ,अंडर ऑफिसर कनिष्का राठौड़, लक्षिता शर्मा ,माया प्रजापत द्वारा पायलटिंग की गई। संस्थान कैडेट्स द्वारा पूरे जोश के साथ कर्नल ए. डी. एस. जसरोटिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
