बार एसोसिएशन राजसमंद (Rajsamand) द्वारा स्वर्गीय अधिवक्ता सदस्यों कि स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता क्रिकेट टेबल टेनिस और वॉलीबॉल का शुभारंभ बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामलाल जाट ,कि अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील ओझा, अनिल शर्मा ,एसीबी कोर्ट, विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता सैनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट यतिंद्र चौधरी, उप खंड मजिस्ट्रेट बृजेश गुप्ता रहे।सचिव महेश सेन ने बताया कि प्रातः 9 बजे अतिथियों द्वारा क्रिकेट मैच बेंच एवं बार एसोसिएशन राजसमंद- सी टीम के मध्य प्रारंभ हुआ।क्रिकेट में टिम बेंच एवं बार सी टीम में बैच विजयी रहीक्रिकेट में ज्यादा रन लेने वालों में न्यायिक मजिस्ट्रेट यतिंद्र चौधरी, अधिवक्ता गर्वित बोहरा, रेलमगरा बार एसोसिएशन एवं राजसमंद बार एसोसिएशन बी टिम में राजसमंद बी टिम विजयी रही।वॉलीबॉल में बार एसोसिएशन नाथद्वारा एवं आमेट में नाथद्वारा बार विजई रही। बार एसोसिएशन राजसमंद ई और सी के मध्य में ई टिम विजयी रही। बार एसोसिएशन राजसमंद A व D के मध्य खेला गया जिसमें 115रन सेA विजयी रही। कल सेमीफाइनल बार एसोसिएशन ई और न्यायिक बैच के मध्य, दूसरा बार एसोसिएशन राजसमंद डी एवं बार एसोसिएशन आमेट के मध्य होगा।टी टी में भी बार एसोसिएशन एवं न्यायिक बेंच राजसमंद आदि मैच हुए।इसमें शारीरिक शिक्षक कोच दिनेश सनाढ्य, रामरतन पालीवाल,दीपक सनाढ्य, महेंद्र डिंडेल, सुनील दाधीच आदि ने निष्पक्ष मैच कराए।सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं दर्शक ने खेलकूद प्रतियोगिता का आनंद लिया।कल प्रातः 10 बजे से मैच प्रारंभ होगे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
