Rajsamand : मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन, राजसमंद कलेक्ट्रेट पर धरना

4 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ,की अध्यक्षता एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चोहान , योगेन्द्र सिंह परमार नेतृत्व आज द 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट, राजसमन्द पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया । जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने संबोधित करके कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ जन आंदोलन किया हा रहा हे आज हम यहाँ मनरेगा को बचाने के लिए इकत्रित हुए हैं। मनरेगा एक ऐसा कानून है जो हमारे देश के गरीब और मजदूर वर्ग को रोजगार की गारंटी देता है। यह कानून 2005 में बनाया गया था और तब से यह हमारे देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लिए एक जीवनरेखा बन गया है। मनरेगा के तहत हर साल करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है, जिससे उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। यह योजना न केवल गरीबी को कम करने में मदद करती है, बल्कि यह हमारे देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन आज इस कानून को खतरे में डालने की कोशिश की जा रही है। सरकार की गलत नीतियों और बजट में कटौती के कारण यह योजना खतरे में पड़ गई है। हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा और मनरेगा को बचाना होगा। इस मोके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, ने कहा की मनरेगा को बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा। हमें सरकार को बताना होगा कि हम अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। हमें अपने नेताओं को बताना होगा कि हम मनरेगा को मजबूत देखना चाहते हैं। हमारी मांगें मनरेगा को मजबूत किया जाए और इसके बजट में बढ़ोतरी की जाए – मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी को सुनिश्चित किया जाए – मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को उचित मजदूरी दी जाए – मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं साथियों, आइए हम एकजुट होकर मनरेगा को बचाने के लिए आवाज उठाएं। हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा और मनरेगा को बचाना होगा। इस मोके पर सभापति अशोक टांक ,उपसभापति चुन्नी लाल पंचोली , संघठन महामंत्री गोविंद सनाध्या,जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल नागर, भगवत सिंह गुर्जर , जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा, बहादुर सिंह चारण,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गुर्जर, ज्ञानेंद्र सिंह ,शंकर लाल जाट, केसर सिंह ,माधवलाल अहीर नगर अध्यक्ष चंचल नंदवाना,प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष नानालाल सर्दूल,,प्रदेश महिला महामंत्री राजकुमारी पालीवाल ,ए सी प्रदेश सचिव पीरु खींची, एसी जिलाध्यक्ष परसराम पोडवाड़,सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली,ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर,सोहन गुर्जर, कच्ची बश्ती अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सत्तार शाह,सरपंच ललित श्री माली, जिला उपाध्यक्ष नानालाल गाडरी,शांतिलाल प्रजापत, मनीष सिंह राठौड़, कमलेश साहू,,सफी मोहम्मद मंसूरी, सुरेश रेगर ,उदयलाल अहीर, मोहनलाल गाडरी ,ओमप्रकाश व्यास ,मंडल अध्यक्ष महेश सेन,भूरालाल कुमावत,लक्ष्मी लाल मेनारिया ,राजमल मेनारिया, विष्णु सेवदा ,बद्रीनायक गाड़ी ,दिनेश सनाढय अल्ला नूर मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता एव पदाधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बहादुर सिंह चारण ने किया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version