राजसमंद (Rajsamand) एआईसीसी (AICC) के संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पर्यवेक्षक सुखदेव सिंह , और पीसीएस की ओर से डिंपल राठौड़ आज राजसमंद पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एक निजी वाटिका में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर आईसीसी और पीसीसी सदस्यों के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़,भीम पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत, पंचायत समिति रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान, अशोक टॉक नगर परिषद अध्यक्ष राजसमंद ,योगेंद्र सिंह परमार ,कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, और जिला कांग्रेस कमेटी ,और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद, रहे। इस मौके पर सांसद सुखदेव सिंह चारण ,ने संगठन सज्जन अभियान को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी किए गए सभी नियमों और निर्देशों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है जिसके तहत संगठनों के पदाधिकारी की निष्पक्ष और सशक्त व्यक्ति का चयन करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। ताकि पार्टी के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर आम जन को पार्टी की रीति से अवगत करा सके। ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी अपना पक्ष जनता के बीच सशक्त तरीके से ले जा सके और पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
