![सतरंगी सप्ताह आयोजन](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B8%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B9-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8.webp)
शिवगंज नगर पालिका प्रशासन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान सरकार जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के तहत शिवगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रकाश दूरी के निर्देशन में महेंद्र कुमार राजपुरोहित राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 17 अप्रेल 2024 को गोल बिल्डिंग खारिया चौक प्रातः 11:30 बजे करणपुरा चौक दोपहर एक बजे लोक नृत्य स्थानीय नृत्य एवं हास्य कलाकारों द्वारा आयोजन किया गया।
जिसमें आमजन को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु लोक नृत्य स्थानीय नृत्य के द्वारा हास्य कलाकार द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान पालिका कर्मचारी दीपक शर्मा नरेश डांगी कैलाश कुमार हितेंद्र सिंह अमित गर्ग शत्रुघ्न सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।