मंडार (Madar) मालीपुरा स्थित बाबा रामदेव गौशाला में मंगलवार को मंडार मेघवाल समाज के पंचों द्वारा महंत शिवनाथ महाराज को महंत की उपाधि मिलने पर स्वागत सत्कार किया गया एवं शुभकामनाएं दी। आबूराज संत सेवा मंडल की ओर से 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ महोत्सव के दौरान महनताई चादर ओढ़ाने तथा महंत की पदवी देने पर समापन के बाद मंगलवार को समाज के प्रमुख लोगों ने पहुंच महंत शिवनाथ महाराज तथा उनके शिष्य महेश नाथ का स्वागत किया।इस मौके पर मंडार मेघवाल समाज द्वारा महंत शिवनाथ महाराज को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं महंत महेशनाथ महाराज को माला पहना कर स्वागत किया । एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लवजीराम सोलंकी,हीराराम मेघवाल,दलाराम,फूलाराम ,परखाराम,सोनाराम,प्रताप राम,रेवाराम,मनाराम सहित कही समाज के लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट – अशरफ भाटी
