राजसमंद (Rajsamand) पल्लव पुरबिया (Pallava Purbiya) पुत्र बाबूलाल पूर्बिया स्वामी पैराडाइज़ इलेक्ट्रॉनिक्स, कांकरोली निवासी नान्दोली, राजसमंद ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजसमंद का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह पदक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया l यह स्वर्ण पदक पल्लव की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिणाम है। पल्लव ने इससे पूर्व लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल से कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम आकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। पल्लव की इस उपलब्धि पर कृष्णगोपाल नंदवाना, मुदित नंदवाना,गोपाल, प्रकाश, देवेंद्र, नरेंद्र त्यागी, रघुनन्दन, घनश्याम पूर्बिया, गगन शर्मा, अंजना पंचोली, लीला, तारा सहित राजसमन्द जिले के कई लोगों ने हर्ष जताया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
