Mandar : संघ के 100वे वर्ष पर स्वयंसेवकों ने निकला संचलन ग्रामीणों व व्यापारियों ने बरसाए फूल

3 Min Read
संघ के 100वे वर्ष पर स्वयंसेवकों ने निकला संचलन ग्रामीणों व व्यापारियों ने बरसाए फूल

मंडार (Mandar) शहर में घोष के साथ निकला आरएसएस पथ संचलन मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत मंडार,संघ स्थापना शताब्दी दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुंडवाड़ा-मंडल का विजयदशमी उत्सव पर शहर के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह शस्त्र पूजन तथा पूर्ण गणवेश में प्रमुख मार्गो से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रान्त प्रचार प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कर्म के बिना सफलता की कामना करना व्यर्थ है। मुख्य वक्ता पंकज कुमार ने कहा बिना कर्म किए सफलता संभव नहीं। मनुष्य का जन्म धर्म परायण जीवन जीने के लिए है। जीना,खाना तथा मरना तो पशु भी करता है। उन्होंने कहा कलयुग में संगठन वह शक्ति है जो हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। हम शस्त्र तथा शास्त्र पर विश्वास करते है। जिससे सज्जन समाज का प्रगटीकरण हो रहा है। शस्त्रगृह,सेना भी शास्त्रों की पूजा करती है। संघ में सभी मतों को भूलाकर सभी को एक मंच पर लाया है हिन्दू पतित नहीं सभी भाई है। उन्होंने कहा संघ समाज में विलय हो अभी कुछ और काम बाकी है। पंच परिवर्तन पर भी चर्चा की। इसके पूर्व। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया। पथ संचलन घोष वादन के साथ विद्यालय परिसर से दादावाड़ी रोड,बस स्टेंड,सदर बाजार, बस स्टेंड,लक्ष्मी मंदिर,गायत्री चौक, खारिवाव से पुनः विद्यालय पहुंचा। शहर में जगह जगह ग्रामीणों ने तथा न्याति नोहरा के सामने नव दुर्गा गरबा मंडल की ओर से स्वागत किया गया।की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। जगह जगह रंगोली सजाई। रणजीत सिंह परिहार, मावाराम चौधरी, चन्दन सिंह परिहार, तग़त सिंह परिहार,कुलदीप रामपुरा,अजय कुमार टांक, महेन्द्र भाई अग्रवाल,वीरंदरपाल सिंह इंद्रा, निकुल कुमार पंचाल,देवाराम देवासी,मनोर टांक, जगदीश कुमार सोलंकी,गुलाब माली,अर्जुन सिंह,गजेंद्रपाल सिंह इंद्रा,विजय सुथार,कमल सिंह इंद्रा,गणपत घांची,अरविन पंचाल,विक्रम महेश्वरी,अशोक खंडेलवाल,जयेश माली,प्रकाश माली,मनोज जीनगर,दिनेश जीनगर,जगदीश जीनगर,रावतराम चौधरी,हितेश पुरोहित,हड़मत सिंह राणावत सहित कही मौजूद थे।

रिपोर्ट – अशरफ भाटी

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version