राजसमंद (Rajsamand) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत मेघवाल, ने राजसमंद कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह चौहान (Narendra Singh Chauhan) केलवा को मनोनीत किया। नरेंद्र सिंह चौहान की नियुक्ति पर राजसमंद जिले के कांग्रेस पार्टी के एससी विभाग जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़,जिला कांग्रेस सचिव हरिवल्लभ पालीवाल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश साहू, पुर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष सिंह राठौड़, पुर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभुसिंह राठौड़ केलवा, सलीम खान मंसूरी कुवांरिया, राकेश सिंह भाटी, रोशन लाल तेली आमेंट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंचल नंदवाणा, पार्षद भूरालाल कुमावत, शंकरलाल बुनकर, चन्द्रप्रकाश पालीवाल रामू, धोइन्दा, मदनलाल बुनकर, दिलीप कीर भाटोली,श्रवण गुर्जर भावा, चन्द्रप्रकाश गहलोत भामाखेड़ा सहित अनेकों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपरने ओढाकर बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत