राजसमंद (Rajsamand) उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती ऊसरवास गांव में बिराजित शक्तिपीठ बैराठ माता मंदिर पर दस दिन से चल रहे शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान बुधवार को शोभायात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुए। इससे पहले हुए रात्रि जागरण पर पुजारी इंदरलाल बारेठ, कल्पेश बारेठ, भेरूलाल बारेठ ने माताजी को विशेष शृंगार धराया और पूजा अर्चना के साथ अर्द्ध रात्रि में महा आरती की गई। इस दौरान माताजी को छप्पन भोग मनोरथ भी हुआ। ज्वारा विसर्जन मै उसरवास के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित आस पास के गावों के श्रद्धालुओ का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार सुबह बैराठ माता मंदिर परिसर में हवन अनुष्ठान शुरू हुआ। उसके बाद साढ़े दस बजे ज्वारा विसर्जन को लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवा ध्वजा निशान लेकर चल रहे थे उनके पीछे नंगार खाना, घोड़े ओर ऊंट के साथ ही ढोल नगाड़े की थाप पर विभिन्न समाज की शामिल महिला पुरूष, युवक युवतियां माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड की सुर मधुर माता के भजनों गीतों पर महिलाए एवं पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तलाई पहुंची। जहां विधि-विधान से ज्वारा विसर्जन के साथ सरोवर स्नान कराया गया। माताजी को सरवर स्नान कराने के बाद आने वाले वर्ष के लिए गांव में पशुओं एवं लोगों में कोई बीमारी नहीं हो एवं अगले वर्ष अच्छी बारिश हो फसलों में कोई नुकसान ना हो एसी मन्नत के साथ श्रद्धालुओं ने माताजी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद तलाई से पुन: शोभायात्रा पुन: मंदिर पहुंचे, जहां माताजी की आरती कर महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस दौरान पुजारी देवीलाल सुथार, सोहन सिंह, अर्जुनलाल कुमावत, राहुल आचार्य, देवीलाल गायरी, परसराम बारेठ, चुन्नीलाल सुथार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा का करीब 1 किलोमीटर क्षेत्र में मंदिर परिसर से शुरू होकर अंतिम तलाई तक के ऊपर दोनों तरफ पुष्प वर्षा कर बेराठ माताजी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। माताजी के साथ श्रद्धालु भी नंगे पांव चले।
सरवर यात्रा में गीतगाती शामिल हुई महिलाए
मंदिर से तलाई तक निकली सरवर यात्रा में महिलाएं गीत गाती नृत्य करती चल रही थी। महिलाए अपने सिर पर ज्वारे लिए चल सरवर स्नान यात्रा मंदिर से रवाना हुई जो तलाई पर पहुंची। शोभायात्रा में युवक राठौड़ा रानी की जय….., जगदम्बा मैया की….. सहित गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
