मंडार (Mandar) राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का 56 वा जन्मदिन पर नीरज डांगी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदेश भर में गौ -सेवा संकल्प दिवस एवं हेल्पिंग डे के रूप में मनाया गया। रेवदर विधानसभा के रेवदर उपखंड मुख्यालय पर सरेसी गौशाला रेवदर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के 56 वें जन्मदिन पर गौशाला में चारा एवं गुड़ व वृक्षारोपण किया गया एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण सहित आदि कार्यक्रम कर जन्मदिन मनाया । कार्यक्रम में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। जिला उपाध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल ने बताया कि क्षेत्र में नीरज डांगी के जन्मदिन के अवसर पर गौशालाओं में चारा वितरण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मनाया जा रहा है। और इसी संदर्भ में रेवदर विधानसभा में भी युवा पीढ़ी कि पहचान और हम सभी के दिलों कि धडकन नीरज डांगी का हम सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया है एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ कार्यक्रम किये जा रहें हैं कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लाखाराम चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पालीवाल, देवाराम पुरोहित, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुनम चंद पुरोहित, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पोपटलाल माली, पिंटू मेघवाल, दशरथ मेघवाल, महेंद्र मेघवाल , प्रताप राम सेन , नरसा राम मेघवाल , कैलाश दान चारण,इम्तियाज़ खान , कवित अग्रवाल , शैलेंद्र सिंह भाटी, ईश्वर धर्माणी , सरफराज बलोच, अर्जुन मेघवाल, हुक्म सिंह वडवज, सन्नी अग्रवाल, किशन सुथार , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अशरफ भाटी
