
सिरोही जिले के सरूपगंज कस्बे में जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के नेतृत्व बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) का नागरिक अभिनंदन का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम में 36 कोम द्वारा लोकसभा स्पीकर का माला एवं साफा पहना कर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान ओम बिड़ला ने कहा कि भाजपा की राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा डबल इंजन सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से आमजन तक लाभ पहुंचाया जा रहा हैं।
पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे सिरोही जिला ईकाई के साथियों ने कार्यसमिति सदस्य विक्रमसिंह करणोत एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर देश की संसद में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग रखी। जिला मंत्री भुवनेश पुरोहित ने विश्व का प्राचीनतम सरस्वती माताजी एवं पंचतीर्थ स्थल बसंतगढ़ के विकास हेतु एवं 33 कोटी देवी देवताओं के निवास स्थान माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज रखने का ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय बाबूलाल बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी एसटी मोर्चो, विप्र सेना, विप्र फाउंडेशन, माली समाज, सैन समाज, अग्रवाल समाज, राजपूत समाज सहित 36 कोम के द्वारा भी स्वागत किया गया। इस आयोजन में सांसद लुंबाराम चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, नारायण सिंह देवल, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, रेवदर पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने सभा को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, जिला मंत्री भुवनेश पुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमेंद्रसिंह देवड़ा, पूर्व प्रधान कालूराम जणवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरपतसिंह, दुर्गाराम गरासिया, दिलीपसिंह मंडाणी, पूर्व उपप्रधान विनोद दवे, साबिर खान,अक्षय चौहान, बालकीदेवी गरासिया, अरविंदसिंह, सुमित्रा कुंवर, रतनलाल गरासिया, जितेंद्रसिंह, रूपाराम देवासी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विनोद दवे