
भीलवाडा। शहर के उपनगर सांगानेर के प्राचीन प्रसिद्ध देवस्थान खाखरा वाला देवता के स्थान पर नानी बाई रो मायरो का कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा की तैयारी को लेकर आज समाजसेवियों की बैठक सांगानेर में देवता के स्थान पर संपन्न हुई। बुधवार को कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन देवता के स्थान पर किया गया। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि 6 से 10 मई 2025 तक होने वाले कार्यक्रम में समरसता के संदेश के साथ ही सनातन के कल्याण को लेकर पंचकुंडीय महारूद्र यज्ञ व कलश स्थापना भी होगी।
मंगलवार (6 मई 2025) को दोपहर 3.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में सांगानेर गांव में सभी ठाकुरजी के मंदिरों के बेवान शामिल होंगे। जिनकी आकर्षक जाकिया सजाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सांगानेर राजकीय विद्यालय से शुरू होकर देवता के स्थान पर संपन्न होगी। मंगलवार (6 मई 2025) को ही मंडप पूजन एवं हवन की शुरुआत होगी। बुधवार (7 मई 2025) को नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ होगा। प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से शुक्रवार (9 मई 2025) तक नानी बाई का मायरा कथा का वाचन होगा।
गुरुवार (8 मई 2025) को मंदिर प्रांगण के पास मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार (10 मई 2025) को प्रभात फेरी संगम और कलश स्थापना होगी। आचार्य धर्मेश व्यास ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार (10 मई 2025) को होगी। पूर्णाहुति एवं महा आरती शनिवार (10 मई 2025) को दोपहर 12.15 बजे होगी। बैठक के दौरान सांगानेर गांव के सभी प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे। अंत में समाजसेवी हरिशंकर प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल