
जैसलमेर (Jaisalmer) संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत मंगलवार प्रातः संपूर्णता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को राजीविका के प्रबंधक अशोक कुमार गोयल ने पूनम सिंह स्टेडियम से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली पूनम सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः पूनम सिंह स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं आमजन को अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया।संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य जिले एवं ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियाँ, वित्तीय समावेशन, आधारभूत सुविधाएँ तथा सामाजिक विकास से जुड़े प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति (सैचुरेशन) सुनिश्चित करना है।रैली के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ने, जनभागीदारी बढ़ाने एवं समग्र विकास की अवधारणा को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
