जैसलमेर (Jaisalmer) दीपावली के मौके पर सीमा पर जवान अधिकारी जो कि सीमा सुरक्षा ड्यूटी के कारण दीपावली के मौके पर घर नहीं जा पा रहै है। वे अपने को इस त्यौहार के मौके पर अकेला महसूस न करें इसके लिए हेडक्वार्टर में लोजेस्टिक एडीजे डी के बूरा डीआईजी सेक्टर नार्थ जतिंदरसिंह बिंजी , 20 वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारीयो के साथ सोमवार को तनोट पहुंचे। तनोट माता मंदिर परिसर में उन्होंने तनोट मातेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की व विजय स्तम्भ पर 1971 व 1965 के पाकिस्तान के साथ युद्धों में शहीद हुए। सुरक्षा बलों के जवानो व अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने तनोट में तैनात जवानो व अधिकारियों को उन्होंने दीपावली की मिठाईयां भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाइयां दी। सीमा चौकी पर अधिकारियों द्वारा जवानो को दीपावली की मिठाईयां दी गयी व उनके साथ दीपावली सेलिब्रेशन किया गया। बूरा द्वारा जवानो की हौसला अफजाई की गई।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
