Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » प्राचार्य का APO आदेश निरस्त करने की मांग पर छात्रों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

राजस्थानसमाचार

प्राचार्य का APO आदेश निरस्त करने की मांग पर छात्रों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Jagruk Times
Last updated: March 6, 2025 2:28 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
प्राचार्य का एपीओ आदेश निरस्त करने की मांग पर छात्रों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
cancellation of APO order

जसवंतपुरा। उपखंड मुख्यालय पर स्थित पीएम राजकीय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह चारण के APO (अनुपस्थित पदस्थापन आदेश) को निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह धरना देर शाम तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के दोनों मुख्य द्वारों पर ताला जड़ दिया और विरोधस्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण और अभिभावक भी नर्मदेश्वर महादेव मठ के सामने धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुमानसिंह भाटी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे। वे लगातार शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख सीबीईओ त्रिकमाराम देवासी और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की वार्ता को तब तक अस्वीकार कर दिया, जब तक कि प्राचार्य का एपीओ आदेश निरस्त नहीं कर दिया जाता।

अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने विद्यार्थी, बोले परीक्षा का करेंगे बहिष्कार

गुरुवार से राजस्थान शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, लेकिन जसवंतपुरा में परीक्षा को लेकर संकट के बादल मंडराते रहे। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, वे सामूहिक रूप से परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।

उच्च शिक्षा अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भी विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब चार बजे जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भैराराम कलबी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत, रानीवाड़ा पुलिस उपधीक्षक भवानी सिंह इंदा, उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा, तहसीलदार नीरज कुमारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल परिहार, सीबीईओ त्रिकमाराम देवासी, स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से एपीओ आदेश को निरस्त करने की मांग की।

धरने के दौरान बिगड़ी छात्राओं की तबीयत

लगातार घंटों तक धूप में बैठे रहने और पानी नहीं पीने के कारण धरने पर बैठी चार छात्राएं अचेत हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

व्यापारियों ने दिया समर्थन

व्यापार मंडल ने भी विद्यार्थियों और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। स्थानीय व्यापारी भी धरने में शामिल हुए और प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें।

अधिकारियों के लिए चुनौती बना प्रदर्शन, समाधान के प्रयास जारी

धरने के कारण जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए यह स्थिति गंभीर चुनौती बन गई है। बोर्ड परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन विद्यार्थियों की मांग और परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच देर शाम तक वार्ता का दौर जारी रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका था। अब देखना यह होगा कि विभाग द्वारा इस विवाद को कैसे हल करता है और क्या विद्यार्थी अपनी परीक्षा में शामिल होंगे या नहीं।

रिपोर्ट – महेन्द्र प्रजापत

TAGGED:APO orderFierce protesthindi newsJaswantpura Newsnews in hindirajasthan news in hindivillagers demanding cancellation of APO
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article प्रमुख शिवधाम तिलस्वां महादेव के सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का हुआ समापन प्रमुख शिवधाम तिलस्वां महादेव के सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का हुआ समापन
Next Article श्री माहेश्वरी हॉस्पिटल में हुआ अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा विभाग का उद्घाटन एवं भामाशाहों का सम्मान श्री माहेश्वरी हॉस्पिटल में हुआ अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा विभाग का उद्घाटन एवं भामाशाहों का सम्मान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Lorem ipsum dolor sit amet
समाचार
February 21, 2026
1000296490
Barmer: बाखासर में सूखा बंदरगाह वह नमक उद्योग स्थापित करें – मेघवाल
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296419 1
Bhilwara: सुवाणा के सूरमाओं ने जीता श्रीबलराम रस्साकशी का महाकुंभ, आटूण को दी मात
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296415
Bhilwara जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296410
Bhilwara: राइज एंड शाइन” फिटनेस योगा वेलनेस सत्र से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
राजस्थान समाचार
February 20, 2026
1000296405
Bhilwara: जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296400
Bhilwara: राज्यपाल ने संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296397
Maalwada में 122वीं वर्षगांठ पर विशाल निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल समापन, 1578 पशुओं का हुआ उपचार
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296392
Maalwada में Gauri Parshvanath जयंती पर सेवा का संदेश, शीतल जल कुटीर लोकार्पित
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
1000296389
Visakhapatnam: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलान’ का उद्घाटन
समाचार राजस्थान
February 20, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?