राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी, राजसमंद (Rajsamand) के सानिध्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजसमंद एवं रेलमगरा की संयुक्त बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, राजसमंद पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य शांतिलाल कोठारी, सभापति अशोक टांक के मुख्य आतिथ्य एवं राजसमंद विधानसभा प्रभारी राकेश लाठा, राजसमंद ब्लॉक प्रभारी दिनेश एम जोशी, रेलमगरा ब्लॉक प्रभारी मनोहर कीर के मुख्य आतिथ्य एवं राजसमंद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गुर्जर, रेलमगरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माधव लाल अहीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आज केन्द्र की सरकार केन्द्रीय चुनाव आयोग की आड़ में देश में वोट चोरी का कार्य कर लोकतंत्र का गलाघोंट रही है। इससे कार्यकर्ताओं को सजग रहकर मोदी सरकार के इस कार्य को आमजन को सामने बेनकाब करने को तत्पर रहना होगा। राजसमंद विधानसभा प्रभारी राकेश लाठा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा सरकार किस तरह से जनता के वोट पर डाका डाल कर वोट चोरी करती है और इससे किस तरह से वोट चोरी को रोकना है। इस पर कार्यकर्ताओं को समझाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव एवं पार्षद हिमानी नंदवाना,सेवादल महिला जिलाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय, एससी विभाग जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़, नगर अध्यक्ष चंचल नंदवाना, ब्लॉक संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह चौहान केलवा, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, जिला सचिव हरिवलल्भ पालीवाल, नगर मंडल अध्यक्ष भूरालाल कुमावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन लाल पालीवाल, शांतिलाल कुमावत, लहर सिंह, पारस सालवी,योगेश उपाध्याय, खूमसिंह मुंदावत, सोहन लाल गुर्जर, प्रभुसिंह राठौड़, भगवती सालवी, इश्वर सालवी,पार्षद हेमन्त रजक सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
