
बाड़मेर (Barmer) में शनिवार की शाम सवारियों से भरी बोलेरो कैंपर बेकाबू होकर पलटी खा गई। इससे गाड़ी में सवार 27 में से 26 घायल हो गए, इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैघटना रामसर थाना इलाके के बालेवा रोड स्थित जानकी गांव में शाम करीब सवा 6 बजे की है। सवारियां देवी-देवताओं के दर्शन कर घर लौट रहे थी, इसी दौरान हादसा हो गयासूचना पर रामसर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों की मदद से कैंपर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से रामसर हॉस्पिटल पहुंचाया गयाबोलेरो कैंपर के पलटने से करीब 27 जने घायल हो गएआसपास के लोगों ने पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालाजानकारी के अनुसार- भलीसर गांव निवासी एक ही परिवार के बच्चे, महिलाएं और पुरुष समेत करीब 27 जने बोलेरो कैंपर में सवार होकर जैसलमेर के फतेहगढ़ जाजंरा गांव प्रसादी (देवी-देवता) के लिए गए थेवापस गांव लौटने के दौरान बालेवा रोड पर जानकी गांव के पास गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई हादसे में कई सवारियां गाड़ी में ही फंस गई। गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस व पुलिस को मौके पर बुलाया। गंभीर घायलों का रामसर हॉस्पिटल में इलाज जारी हैरामसर थाना इंचार्ज पदमाराम मौके पर पहुंचे। घटना में करीब बच्चे, महिलाएं समेत करीब 26 जने घायल हुए हैं। फिलहाल घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
