Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Jhalawar-Baran Lok Sabha: 35 साल से भाजपा का कब्जा, परिसीमन से बदला नक्शा, नहीं बदला परिणाम

राजस्थानपॉलिटिक्ससमाचार

Jhalawar-Baran Lok Sabha: 35 साल से भाजपा का कब्जा, परिसीमन से बदला नक्शा, नहीं बदला परिणाम

Jagruk Times
Last updated: April 26, 2024 6:01 pm
Jagruk Times
Share
9 Min Read
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट
झालावाड़ बारां लोकसभा सीट
Jhalawar-Baran Lok Sabha: 35 साल से भाजपा का कब्जा, परिसीमन से बदला नक्शा, नहीं बदला परिणाम 3

राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा सीट साल 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। यहां अब तक तीन बार चुनाव हुए हैं और तीनों ही बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वसुंधरा राजे के खास प्रभाव वाली इस सीट पर वह चौथी बार भी मैदान में है।

- Advertisement -

दुष्यंत सिंह परिसीमन के पहले झालावाड़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। परिसीमन के दौरान झालावाड़ जिले की चार डेग, झालरापाटन, खानपुर, और मनोहरथाना तथा बारां जिले की चार अन्ता, किशनगंज, बारां- अटरू, छाबड़ा विधानसभा सीटों को मिलाकर इस लोकसभा क्षेत्र का गठन किया गया।

इससे पहले खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां से 5 बार जीतकर सांसद रह चुकी हैं। इसलिए इस सीट पर उनका खास प्रभाव माना जाता है। हालांकि इस मिथक तोड़ने के लिए कांग्रेस भी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। विधानसभा में इस लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों में से इकलौता खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ही कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं। वहीं बाकी सभी विधायक बीजेपी के हैं।

इसके चलते ही माना जाता है कि यह सीट बीजेपी की अपनी सीट है। परिसीमन पूर्व इस सीट के इतिहास की बात करें तो पूर्व झालावाड़ लोकसभा सीट के नाम से विख्यात सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ था और कांग्रेस के नेमी चंद्र कासलीवाल निर्वाचित हुए और 1957 के चुनाव में भी जीत दर्ज की।

1962 के चुनाव में कांग्रेस के ही बृजराज सिंह सांसद बने। लेकिन उन्होंने 1967 का चुनाव भारतीय जनसंघ के टिकट पर लड़ा और 1971 में भी पुनर्निर्वाचित हुए। 1970 और 1980 के चुनाव में जनता पार्टी के चतुर्भुज को लोगों ने संसद में भेजा। 1984 में कांग्रेस के जुझार सिंह निर्वाचित हुए।

उसके बाद शुरु हुआ वसुंधरा राजे सिंधिया को दौर अब तक कायम है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने वर्ष 1989 के नौवीं लोकसभा के चुनाव में झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर चुनाव जीता और इस क्षेत्र में पार्टी का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह इसके अगले चार चुनाव वर्ष 1991, 1996, 1998 और 1999 लगातार जीतकर पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2003 में उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा ने उनके पुत्र दुष्यंत कुमार सिंह को 2004 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया। मतदाताओं ने भी विश्वास जताते हुए उन्हें संसद में भेजा। 2008 के परिसीमन के बाद 2009, 2014 एवं 2019 में भी वे यहां से लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए।

1989 से राजे का राज, 5 बार रहीं सांसद

राजस्थान की झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र एक हाई प्रोफाइल सीट है। दरअसल, इस ये संसदीय सीट वसुंधरा राजे परिवार का गृह क्षेत्र है। महारानी यानी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का गृह क्षेत्र होने के कारण ये सीट बीजेपी के कब्जे में 1989 से बनी हुई है और इतने दशकों से कोई इस तिलिस्म को नहीं तोड़ पाया। पहले 5 लोकसभा चुनाव में वसुंधरा राजे और पिछले 4 लोकसभा चुनाव से उनके बेटे दुष्यंत सिंह इस सीट पर काबिज हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 2003 से ही इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली झालरापाटन सीट से विधायक हैं। 1985 में धौलपुर से पहली बार विधायक बनने वाली वसुंधरा राजे सिंधिया पिछले विधानसभा चुनाव में झालरापाटन सीट से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुईं हैं। इस तरह से देखें तो वसुंधरा इस सीट से 5 बार सांसद और 5 बार विधायक रह चुकीं हैं।

पांचवीं बार सांसद बनेंगे दुष्यंत सिंह!

धौलपुर के युवराज दुष्यंत सिंह एक बार फिर से बीजेपी के टिकट पर अपनी परंपरागत लोकसभा सीट झालावाड़-बारां से मैदान में उतर चुके हैं। झालावाड़ से एक बार और झालावाड़-बारां से तीन बार सांसद रह चुके दुष्यंत सिंह के सामने अब तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई बड़ी चुनौती नहीं मिली है। चूंकि यह सीट भी उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विशेष प्रभाव वाली है। 2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने तथा इस सीट से सांसदी छोड़ने के बाद उनके पुत्र दुष्यंत कुमार सिंह इस सीट से सांसद हैं।

2004 का लोकसभा चुनाव दुष्यंत सिंह ने लड़ा और उन्होंने पहली बार सांसद बनकर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद झालावाड़ के साथ बारां को भी जोड़ देने से झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह ने वर्ष 2009, 2014 एवं 2019 के लगातार चुनाव जीतकर इस क्षेत्र से चार बार सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया। इस लोकसभा चुनाव में यदि उनको जीत मिलती है तो लोकसभा चुनाव में यह उनकी पांचवीं जीत होगी। दुष्यंत सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 4,53,828 वोटों से हराया था।

15 साल बाद दुष्यंत के सामने उर्मिला की चुनौती

कांग्रेस ने बारां-झालावाड़ सीट से गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया को प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला जैन भाया वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं। यह तीसरी बार है जब जैन परिवार- दुष्यंत सिंह को चुनौती देगा। इससे पहले 2009 में उर्मिला जैन और 2014 में उनके पति प्रमोद जैन चुनावी मैदान में थे। हालांकि उन दोनों को दोनों बार ही बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दुष्यंत सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रमोद जैन भाया को 2,81,546 वोटों से हराया था।

वहीं उर्मिला जैन भाया 2009 में जब बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं थीं उस चुनाव में दुष्यंत सिंह को 428996 वोट मिले, जबकि उर्मिला जैन भाया को 376208 वोट मिले थे। दुष्यंत सिंह ने उन्हें करीब 52841 वोटों से हराया था। ऐसे में एक बार फिर 15 साल बाद दोनों नेता आमने-सामने है। उर्मिला जैन भाया के पति प्रमोद जैन भाया राजस्थान सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। भाया पांच विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें तीन बार विधायक बने है। उनका बेटा यश जैन बारां यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है।

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं उर्मिला, दुष्यंत के पास लग्जरी गाड़ियां

बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला जैन भाया हाड़ौती में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उर्मिला और उनके पति पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के पास 55 करोड़ की संपत्ति है। अकेली उर्मिला जैन के पास ही 41.20 करोड़ की संपत्ति है, जबकि उनके प्रति प्रमोद जैन भाया के पास 13.30 करोड़ की संपत्ति है। इसमें अधिकांश संपत्ति उनके अचल है, जिसकी कीमत 28.49 करोड़ उर्मिला जैन भैया के पास और प्रमोद जैन भाया के पास 9.30 करोड़ है। जिसमें कृषि भूमि, भूखंड, कमर्शियल स्पेस, मकान व फ्लैट शामिल हैं।

इसके अलावा उनके पास दो एसयूवी और एक बाइक है। इनकी कीमत 25 लाख रुपए है, जबकि उनके पति प्रमोद जैन के पास एक कार, एक जीप और एक एसयूवी है। इन तीनों की कीमत 42 लाख रुपए है। उर्मिला जैन के पास 110 तोला सोना 7.70 लाख रुपए का है। वहीं, प्रमोद जैन भाया के पास 9 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 7.20 लाख है। वहीं, 1 लाख रुपए की 32 बोर की बंदूक भी उनके पास है। जबकि दुष्यंत सिंह के पास 14.17 करोड़ की संपति है। वहीं, उनके पास 1.75 करोड़ का सोना है। जबकि उनकी पत्नी निहारिका राजे के पास में 2.46 करोड़ का सोना है।

इसके साथ ही उनकी पत्नी के पास 3.5 लाख रुपये की चांदी भी है। दो प्राचीन बंदूकें भी उनके पास हैं। दुष्यंत सिंह के पास मर्सिडीज, वोल्वो, इनोवा और एक होंडा सिटी कार है। इन सबकी कीमत 1.54 करोड़ के आसपास है। वहीं, उनके हिंदू अभिव्यक्त कुटुंब में पांच रोल्स-रॉयस कारें भी हैं।

TAGGED:bjphindi newsJhalawar-Baran Lok SabhaLok Sabha Elections 2024Lok Sabha elections news in hindinews in hindipoliticsrajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article मुर्गे-मुर्गियां डिस्पोज Ranchi में बर्ड फ्लू की दस्तक, दो हजार मुर्गे-मुर्गियां डिस्पोज
Next Article रेलवे स्टेशन Jodhpur: 50 रुपए में नाश्ते और खाने का कॉम्बो
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Pali में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
Pali में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
पाली राजस्थान समाचार
July 11, 2025
Pali: गुरु पूर्णिमा पर भक्ति उमंग, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया संतों का आशीर्वाद
Pali: गुरु पूर्णिमा पर भक्ति उमंग, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया संतों का आशीर्वाद
पाली राजस्थान समाचार
July 11, 2025
Jaguar Fighter Jet Crash में Pali के पायलट ऋषिराज सिंह शहीद, मंत्री जोराराम कुमावत ने दी श्रद्धांजलि
Jaguar Fighter Jet Crash में Pali के IAF पायलट ऋषिराज सिंह शहीद, मंत्री जोराराम कुमावत ने दी श्रद्धांजलि
पाली राजस्थान राष्ट्रीय समाचार
July 11, 2025
Pali: अर्बुदा देवी धाम में गुरुपूर्णिमा की तैयारियां, मंदिर में पौधारोपण
Pali: अर्बुदा देवी धाम में गुरुपूर्णिमा की तैयारियां, मंदिर में पौधारोपण
पाली राजस्थान समाचार
July 10, 2025
Pali ACB ने हरियालो राजस्थान अभियान में किया वृक्षारोपण, दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Pali ACB ने हरियालो राजस्थान अभियान में किया वृक्षारोपण, दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राजस्थान पाली
July 10, 2025
Pali में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, पत्रकार की सतर्कता से बची वारदात
Pali में बाइक चोरी का प्रयास नाकाम, पत्रकार की सतर्कता से बची वारदात
राजस्थान पाली समाचार
July 10, 2025
Pali: जैतपुरा व फेकारिया में वृक्षारोपण से गूंजा हरियालो राजस्थान अभियान
Pali: जैतपुरा व फेकारिया में वृक्षारोपण से गूंजा हरियालो राजस्थान अभियान
राजस्थान पाली समाचार
July 10, 2025
Rajsamand के आलोक स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया
Rajsamand के आलोक स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया
समाचार राजस्थान
July 10, 2025
ईटमारिया ग्राम पंचायत मे एक पेड़ मां के नाम महा अभियान का हुआ शुभारंभ
Bhilwara: ईटमारिया ग्राम पंचायत मे एक पेड़ मां के नाम महा अभियान का हुआ शुभारंभ, ग्राम पंचायत लगायेगी 7100 पौधे
समाचार राजस्थान
July 10, 2025
Pali: जनस्वास्थ्य एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने की समीक्षा बैठक, पेयजल आपूर्ति को लेकर दिए निर्देश
Pali : जनस्वास्थ्य एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने की समीक्षा बैठक, पेयजल आपूर्ति को लेकर दिए निर्देश
राजस्थान पाली समाचार
July 10, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?