राजसमन्द (Rajsamand) राजस्थान प्रदेश की उप मुख्यमंत्री एवं राजसमन्द की पूर्व सांसद दिया कुमारी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा जिला पदाधिकारियों ने जयपुर उनके निज आवास पहुँचकर भेंट एवं स्वागत किया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रभु श्रीनाथ जी एवं प्रभु द्वारिकाधीश जी का पावन प्रसाद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का नेतृत्व प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने उप मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
