Bhinmal : भगवान दत्तात्रेय जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर गोस्वामी समाज की बैठक सम्पन्न

2 Min Read
Bhinmal

भीनमाल (Bhinmal) भगवान दत्तात्रेय जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर गोस्वामी सेवा समिति की बैठक जसवंतपुरा बस स्टैंड स्थित गोस्वामी समाज छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मसरगिरी जैरण ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दत्तात्रेय भगवान की जयंती 3 व 4 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। 3 दिसंबर को भव्य भजन संध्या तथा 4 दिसंबर को स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और जिन भामाशाहों ने चढ़ावा बोल रखा है, उन्हें तैयारियों के संबंध में अवगत कराने का निर्णय भी लिया गया।

गणपत गिरी गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन गोस्वामी समाज की भव्य बिल्डिंग का भी समिति पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष मसरगिरी जेरण, उपाध्यक्ष बगदगिरी पहाड़पुरा, ओबनाथ अरणू, गणपतपुरी भीनमाल, तेजाभारती राजीकावास, बाबूगिरी रानीवाड़ा, जबरगिरी जेरण, बगदगिरी कारलू, एडवोकेट छैलपुरी, गणपतगिरी हापू की ढाणी, शोभापुरी, तेजपुरी दामन, सोहनगिरी कारलू, देवपुरी किरवाला, जबरगिरी नरसाणा, मदन पुरी भीमपुरा, कांतिनाथ डाडोकी, जीवगिरी, मालपुरी राजपुरा, पिरनाथ, भेरनाथ डाडोकी, फूलपुरी, रामपुरी कुशलापूरा, घेवरनाथ, प्रकाशपुरी, मनषपुरी, साँवलगिरी, बालकनाथ, बालगिरी, इंद्रगिरी, हड़मतगिरी, हरीश भारती, उदाभारती, लूंगपुरी, रतनपूरी, सुरेशगिरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – परबतसिंह राव

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version