Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Bhilwara : टेकरी के हनुमान मंदिर के निकट कुटिया छाया निर्माण को मिले 2 लाख, सेवा के साथ संवेदना का संदेश

राजस्थानसमाचार

Bhilwara : टेकरी के हनुमान मंदिर के निकट कुटिया छाया निर्माण को मिले 2 लाख, सेवा के साथ संवेदना का संदेश

Jagruk Times
Last updated: January 19, 2026 6:18 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
1000269886
1000269886
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के गुरला स्थित टेकरी के हनुमान मंदिर के समीप माता शबरी की तपोस्थली को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरक पहल सामने आई है। माता शबरी की कुटिया छाया निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने 2 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि यह सहयोग राशि हंसगंगा हरि शेवा चेरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो चेकों के माध्यम से माता शबरी कुटिया छाया निर्माण समिति के प्रमुख महंत पुनीत दास त्यागी को भेंट की गई। इस अवसर पर श्री बालाजी समाज सेवा समिति, गुरला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि माता शबरी की तपोस्थली का विकास केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कुटिया छाया और मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान साधकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए छाया क्षेत्र के चारों ओर तारबंदी कर पौधारोपण किया जाएगा, जिससे हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। वहीं श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने हेतु कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष राहत मिल सके। इस अवसर पर श्री बालाजी समाज सेवा समिति की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का आभार व्यक्त किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संतों और समाज के सहयोग से यह भव्य निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण स्वरूप लेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का मजबूत केंद्र बनेगा। सेवा और संवेदना की इसी कड़ी में अम्बेडकर कॉलोनी, कांवाखेड़ा बस्ती में जरूरतमंद लोगों के लिए शॉल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में यह सेवा कार्य गरीब और वंचित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। संतों और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को अपने हाथों से शॉल भेंट कर मानवीय सरोकारों का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संत मायाराम, संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल सिद्धार्थ, मिहिर, श्री बालाजी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पुरावत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भुनकर, सचिव योगेंद्र सिंह पंवार, छितर मल गेंगट, महावीर गेंगट, इंद्र अवतानी सहित अनेक श्रद्धालु व समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000269881 1 Jaisalmer : जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक- अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article 1000269890 Bhilwara : आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित, प्रांतीय वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000269967
Bhilwara : आशीष पाराशर मीडिया, लोकेश आगाल शोभा यात्रा, आशीष झंवर को कार्यक्रम सूचना व्यवस्था का मिला दायित्व
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269960
Barmer : प्रथम पारी में 93 एवं द्वितीय पारी में 96 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269953
Barmer साहित्य उत्सव एवं पुस्तक मेला का आगाज,मेले में हजारों पुस्तके बनी आकर्षण का केन्द्र
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269946
जेएलएफ में Barmer के लोक कलाकारों का जलवा, भुट्टे खान की गायकी पर झूमे श्रोता
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269941
Barmer : मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का विरोध, चोहटन  व बाड़मेर में सौपे ज्ञापन
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269900
Bhilwara : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खटीक समाज क्रिकेट टूर्नामेंट में भीलवाड़ा टीम ने हांसिल की ऐतिहासिक विजय
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269895
Bhilwara : अबू धाबी में हुआ आईसीएआई का 37वां वार्षिक सेमिनार तरंग 2026 का भव्य आयोजन
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269890
Bhilwara : आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव आयोजित, प्रांतीय वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269881 1
Jaisalmer : जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक- अधिकारियों को दिए निर्देश
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
1000269872
Jaisalmer : गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओ से किया गया लाभान्वित
राजस्थान समाचार
January 19, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?