भीलवाड़ा (Bhilwara) मरुधरा माहेश्वरी संस्थान द्वारा मकर संक्रांति का पावन पर्व हरनी महादेव रोड स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा उपचार केंद्र पर हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने गौ सेवा और पारंपरिक खेलों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता के पूजन और आरती के साथ हुआ। सेवा भाव के साथ गायों को लापसी एवं हरा चारा खिलाया गया। संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवा का विशेष महत्व है, इसी उद्देश्य से उपचार केंद्र पर यह आयोजन रखा गया। आधुनिकता के दौर में लुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को जीवंत करने के लिए यहाँ सितोलिया, गिल्ली-डंडा और पतंगबाजी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार का आनंद उठाया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद दमानी, कैलाश तापड़रिया, रतन लाल बाहेती, श्री वल्लभ चांडक, पुरुषोत्तम राठी, राजेंद्र दमानी, मधुसूदन डागा, शिवरतन भटड, राकेश काबरा, मनोज नव्हाल, अनिल मूंदड़ा, नवीन काकानी और महादेव बाहेती, गौ सेवा प्रकल्प प्रभारी राजेश बाहेती संस्थान के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंच अध्यक्ष मनीष बजाज, मंत्री हर्ष राठी, महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा झंवर और मंत्री इशिता झंवर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के मंत्री नारायण बाहेती ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
