Bhilwara : चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन ने किया विराट हिंदू सम्मेलन शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

1 Min Read
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा चंद्रशेखर आजाद नगर बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शोभा यात्रा का भव्य पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बस्ती क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज की एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष अंकित सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया तथा हिंदू समाज की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सचिव शुभम सोमानी, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष रामनिवास समदानी, महिला मंडल अध्यक्षा चंदा जागेटिया, सचिव ललिता राठी, युवा उपाध्यक्ष आशीष काबरा सहित युवा संगठन के मितेश सोडाणी, सर्वेश जागेटिया, प्रतीक चेचानी, दीपेश तोतला, हंसमुख हेडा, योगेश हेडा, मनीष काबरा, सुमित मांधना, अशोक नौलखा, भगवती लाल गदिया, सत्यनारायण तोतला, बाबूलाल तोतला, मोनिका गदिया, राधा तोतला एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version