
भीलवाडा (Bhilwara) भाविप चंद्र शेखर आजाद शाखा द्वारा महिला सहभागिता के अंतर्गत बलिकाओ और महिलाओ को अपने स्वास्थ के प्रति जागरुक करने हेतु सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, एनिमिया के बारे मे जानकारी देते हुए निवारण हेतु गुड चना वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम, शास्त्री नगर समीप कच्ची बस्ती की कन्याओ और महिलाओ के साथ किया गया। जहा ऐसे कार्यक्रमो की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्रो पर दीप प्रज्जवलन से हुई। कार्यक्रम प्रभारी आशा काबरा ने बताया की महात्मा गाँधी अस्पताल के आयुष विभाग से डॉक्टर प्रियदर्शिनी शर्मा एवं प्रवीण ओझा से सहयोग प्राप्त हुआ। बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ की प्रांतीय प्रभारी श्रीमति रिंकू सोमानी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सभी कन्याओ और महिलाओ को हीमोग्लोबिन बढाने हेतु गुड चना वितरण किया गया। अंत मे सह महिला संयोजिका कल्पना सोनी द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम मे शाखा सदस्याओ मे से संगीता जागेटिया, मीनाक्षी आचार्य, भारती मोदानी, भारती काबरा, जागृती चौधरी, मीनू सोमानी, मीनाक्षी काबरा उपस्थित रही।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
