Barmer : संविधान दिवस पर मतदाता जागरूकता के साथ लोकतंत्र में भागीदारी निभाने का संकल्प

3 Min Read
Barmer

बाड़मेर (Barmer) जिले में निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियांे को मतदाता शपथ दिलाने के साथ उनके अभिभावकांे, परिजनांे एवं ग्रामीणांे की एसआईआर मंे भागीदारी निभाने के बारे मंे समझाइश की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय एवं निजी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान भावी मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार, नैतिक मतदान की महत्ता तथा एसआईआर-2026 के बारे मंे विस्तार से अवगत कराया गया। विद्यालयांे मंे संविधान की प्रस्तावना के पठन के साथ कार्यक्रमांे की शुरूआत हुई। इस दौरान विद्यार्थियांे ने भारत के लोकतंत्र मंे अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के साथ निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना समस्त निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि 1 जनवरी 2026 को जिसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह अग्रिम पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए फॉर्म-6 भरना होगा जो बूथ लेवल ऑफिसर से, ऑनलाइन वेबसाइट voters.eci.gov.in या Voter Helpline App के माध्यम से किया जा सकता है। उनको बताया गया कि मौजूदा समय मंे एसआईआर-2026 के तहत मतदाताआंे के सत्यापन के साथ मतदाता सूचियांे के शुद्धिकरण का कार्य चल रहा है। इसमंे यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, पता बदल गया है, फोटो अपडेट करना है या कोई त्रुटि सुधारनी है तो एसआईआर-2026 इसके लिए अंतिम अवसर है। इसके लिए संबंधित बीएलओ मतदाताआंे के घर-घर संपर्क कर रहे है।संविधान दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मंे जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी, राजकीय सीनियर सैकंडरी विद्यालय बांदरो की ढाणी,मीठड़ी खुर्द, बालेरा, लेगो की ढाणी, स्वामी का कुंआ, झेरड़ी नाडी, उडंखा, राउमावि महाबार समेत विभिन्न विद्यालयांे मंे मतदाता जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया गया।*विद्यार्थियों से एसआईआर मंे मदद करने का अनुरोधः* विद्यालयांे मंे आयोजित मतदाता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियांे से अनुरोध किया गया कि वे अपने घर जाकर माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-ताउ, पड़ोसियों सबको एसआईआर-2026 के बारे में बताए एवं परिगणना प्रपत्र भरवाने में मदद करें। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 या उससे पहले की है, उन्हें विशेष रूप से समझाया गया कि वे अभी से फॉर्म-6 भरकर अग्रिम पंजीकरण करवा लें।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version