राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार (10 फरवरी, 2024) दोपहर को पहली बार आबूरोड पहुंचे। हेलिकॉप्टर से मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शांतिवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
देवनगरी सिरोही स्थित आबू रोड पधारने पर मानपुर हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधि जनों, प्रशासनिक अधिकारियों व स्नेही जनों द्वारा प्रदत्त शुभाशीष, आत्मीय स्नेह व अपनत्व को देखकर मन भाव विभोर है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 10, 2024
आत्मीयता से परिपूर्ण इस भव्य स्वागत हेतु आप सभी का अंतःकरण से आभार एवं धन्यवाद। pic.twitter.com/2XgfSooP2X
खबरों की माने तो ब्रह्माकुमारी के मुख्य गेट पर सीएम भजनलाल का भव्य स्वागत किया गया। शांतिवन में सीएम ने दीप प्रज्वलित कर जल-जन अभियान, श्री अन्न (मिलेटस) अभियान, गोकुल गांव-सर्वांगीण विकास अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, आज आबूरोड-शांतिवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भव्य व दिव्य ‘राज ऋषि ग्राम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। भारतीय अध्यात्म एवं संस्कृति की सुगंध से सुवासित इस कार्यक्रम में उपस्थिति से हृदय प्रसन्न है।
आज आबूरोड-शांतिवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भव्य व दिव्य 'राज ऋषि ग्राम' प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 10, 2024
भारतीय अध्यात्म एवं संस्कृति की सुगंध से सुवासित इस कार्यक्रम में उपस्थिति से हृदय प्रसन्न है। pic.twitter.com/zKoeG01PsA
ब्रह्माकुमारी में कैंपेन की शुरुआत और उद्घाटन के बाद सीएम भजनलाल ने कॉन्फ्रेंस हॉल में भारतीय मजदूर संघ के 25वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत की।
श्रमेव जयते!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 10, 2024
देवनगरी सिरोही के आबूरोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के ‘25वें प्रदेश अधिवेशन’ समारोह में सम्मलित होकर उपस्थित सम्मानित जनों को संबोधित किया।
श्रमिक व कामगार नए भारत के नए राजस्थान के निर्माता हैं। उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा… pic.twitter.com/tV0zHef5Lj
सीएम ने एक्स लिखा, श्रमेव जयते! देवनगरी सिरोही के आबूरोड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के ‘25वें प्रदेश अधिवेशन’ समारोह में सम्मलित होकर उपस्थित सम्मानित जनों को संबोधित किया। श्रमिक व कामगार नए भारत के नए राजस्थान के निर्माता हैं। उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुशासन को समर्पित हमारी संवेदनशील सरकार प्रतिबद्ध है। श्रमिकों का श्रम शक्ति राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है।
Live: सिरोही स्थित आबूरोड के शांतिवन में "राज ऋषि ग्राम" प्रदर्शनी उद्घाटन एवं अवलोकनhttps://t.co/8QPKv9tIJV
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 10, 2024
#Live
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 10, 2024
भारतीय मजदूर संघ का "25 वां प्रदेश अधिवेशन" समारोह
📍शांतिवन, आबूरोड, सिरोहीhttps://t.co/PeUhxvpzKO