राजसमंद (Rajsamand) जिले के रेलमगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटडी में नवरात्रि के समापन पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कालिका माता और चामुंडा माता के ज्वारा विसर्जन के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता रानी और अन्य देवी देवताओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चारण के साथ देवी की आराधना की, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस प्रकार के समारोह सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देवी देवताओं की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों की थाप पर ओर महिलाओं के द्वारा पारंपरिक गीत गाते हुवे रामतलाई सरोवर पर पहुंचे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
