राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को जालोर प्रवास के दौरान रानीवाड़ा (Raniwada) पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में उनका पूर्व विधायक वह पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर देवनानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के आग्रह को अपनाने पर बल दिया। देवनानी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी ताकतों के गलत इरादों को नाकाम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करें। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनका समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। देवनानी ने सभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया। रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत, मुकेश कुमार खण्डेलवाल,रानीवाड़ा मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश आंजना, बड़गांव मण्डल अध्यक्ष बलवंतसिंह राजपुरोहित, जसवंतपुरा मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा, करड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जांगू , सांकड़ मण्डल अध्यक्ष चन्दन सिंह गुन्दाऊ के नेतृत्व मे ढोल धमाके एवं भारत माता के जयकारों के बीच फूलमाला एवं साफा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिला भाजपा संगठन द्बारा जिला उपाध्यक्ष सारस्वत व खण्डेलवाल ने देवनानी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रिड़मलसिंह डाबी पूर्व जिला महामंत्री प्रकाश मेघवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित, कांतिलाल पुरोहित,सोनाराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, गोदाराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट वीर बहादुर सिंह देवड़ा, सुरेन्द्रसिंह तेजावास, राजस्थान शिक्षक संघ के पदाधिकारी, महामंत्री गोविंद रावल, पोपटलाल रावल, राण सिंह मेड़ा, लसाराम पुरोहित, जैसाराम पुरोहित, नरेश जोशी, घनश्याम निबावत मालवाड़ा, प्रताप पुरोहित, योगेश परमार छैलसिंह दहिया, जोइताराम राणा, प्रकाश सेन, मफाराम पुरोहित, दिनेश गर्ग,सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट- मुकेश लखारा
