
बाड़मेर (Barmer) भाजपा प्रदेश संगठन व जिला अध्यक्ष अनंत कुमार विश्नोई के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन आदरणीय आदूराम जी मेघवाल निवास स्थान गादान में किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चौहटन विधानसभा विधायक आदरणीय आदूराम रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत कुमार विश्नोई ने की विशिष्ट अतिथि के नाते बाड़मेर विधानसभा के प्रत्याशी आदरणीय दीपक कुमार कड़वासरा व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता चौहान रही इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने मोदी जी के कार्यकाल में मातृशक्ति के लिए जो उत्थान व योजनाएं धरातल पर उतारकर मातृशक्ति को लाभ दिलाया है उसकी चर्चा करते हुए मातृशक्ति को मोदी जी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी जी सबसे अधिक महिला वर्ग की चिंता करते हैं उनके उत्थान के लिए उनका राजनीतिक में वर्चस्व देने के लिए 33% आरक्षण भी मोदी सरकार ने किया हम सबको मातृशक्ति को मोदी जी का ऋणी होना चाहिए । क्योंकि उन्होंने देश के उत्थान और विकास के साथ हर वर्ग का उत्थान व विकास की योजना बनाते हुए उसकी क्रियान्वित करने का पूरा-पूरा प्रयास किया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत कुमार बिश्नोई ने बताया कि आज के युग में मातृशक्ति ही देश के सर्वांगीण विकास में एवं अहमभूमिका निर्वहन कर सकती है क्योंकि मातृशक्ति एक मां के रूप में एक पुत्री के रूप में एक पुत्र वधू के रूप में परिवार में अपना वर्चस्व बनाकर अपने कार्य से अपने समर्पण भाव से काम करती हुई समाज और संगठन को भी मजबूती प्रदान करती है हमें मातृ शक्ति के कार्य पद्धति पर गर्व है भाजपा के लिए मातृशक्ति हमेशा निर्णायक मतदाता के रूप में रहती है इन्होंने बढ़-चढ करके मोदी जी के कार्यकाल के बाद भाजपा को मजबूती प्रदान की है और आज की संख्या से यह सिद्ध होता है कि मोदी जी की लोकप्रियता व भाजपा की लोकप्रियता मातृशक्ति के दिलों में है आज आपकी उपस्थिति हम सबको गौरवान्वित करती है क्योंकि आप इतनी दूर दराज से पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि दीपक कड़वासरा ने संबोधित करते हुए बताया कि बालक के संस्कार में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उसी प्रकार राष्ट्र के विकास में भी मां रूपी मातृशक्ति की अहम भूमिका होती और हमारे मोदी जी मातृशक्ति को प्राथमिकता देते हुए उनके मां स्वरूप अवतार को हमेशा नमन करते हैं वंदन करते हैं और उन्हीं के लिए कार्यक्रम योजना बनाकर उनका पूरा करने का पूरा संगठन प्रयास करता है आज लखपति दीदी बनाना मोदी जी की संकल्प योजना का ही परिणीति है हर महिला को रोजगार मिले आत्मनिर्भर बने इसी को लेकर भाजपा व भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं आज आपकी उपस्थिति यह प्रदर्शित करती है की योजनाएं हर महिला तक पहुंच रही है और भाजपा और मोदी जी के हर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कार्यक्रम संयोजक अनीता चौहान ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सर्व समाज का विशेष ध्यान रखती है और विशेष कर मातृशक्ति के विकास उत्थान व उनका मजबूत करने के लिए योजना बनाकर उनको क्रियान्वित करती है मैं आप सभी से निवेदन करना चाहती हूं कि हम सब मिलकर के आज विश्वास दिलाना चाहते हूं कि जीवन में हम देशभक्त पार्टी देश हित की चिंता करने वाली पार्टी जो सर्व समाज की चिंता करती है हमारे सीमाओं की चिंता करती है हमारी बहन बेटियों की चिंता करती है ऐसी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की हम घटक बनकर उसको मजबूती प्रदान करेंगे । इस अवसर पर पूर्व भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह भादू मुस्कान मेघवाल जिला मंत्री रेखा चांडक, चौहटन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा बोथरा पंचायत समिति सदस्य उर्मिला मेघवाल, बायतु मंडल अध्यक्ष भंवरी मेवाड़ा, गादान मंडल अध्यक्ष दरिया कंवर , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गीता कंवर, गडरा मंडल अध्यक्ष राधा महेश्वरी, मंडल महामंत्री हीरा प्रजापत सीता कंवर, रेखा लोहार, कुंज लता, के साथ 18 मंडलों से सैकड़ो की तादात में पधारी मातृशक्ति रही उपस्थित। सभी का धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम सहसंयोजक मनीष मेघवाल ने किया वही मंच संचालन ओजस्वी वक्ता पूर्व जिला महामंत्री रणवीर भादू ने किया।
रिपोर्ट – ठाकाराराम मेघवाल
