Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Pindwara News: माधव विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह, 1741 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान

राजस्थान

Pindwara News: माधव विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह, 1741 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान

Jagruk Times
Last updated: October 10, 2024 7:49 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
Pindwara News: माधव विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह, 1741 छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान
WhatsApp Image 2024 10 10 at 4 1

पिण्डवाड़ा। माधव विश्वविद्यालय (Madhav University) में बुधवार (9 अक्टूबर, 2024) को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के 1741 छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में उपाधियाँ प्रदान की गईं। समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जहां शिक्षा और समर्पण के प्रतीक इस विशेष क्षण को मनाने के लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण और अभिभावक एकत्रित हुए। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर सीखते रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी। डॉ. राजकुमार ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक सफर को गर्व का विषय बताया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

कुलाधिपति हिम्मत सिंह देवल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। देवल ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान दिया है, बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक मूल्यों से भी सुसज्जित किया है। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर ने कहा कि माधव विश्वविद्यालय हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करता हुआ आया है, विश्वविद्यालय से उर्तीण हुए अनेक छात्र-छात्राएं आज सरकारी पदों पर है। समारोह में रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत ने अपने संबोधन में कहां कि उपाधि मिलने के बाद अब छात्र-छात्राओं का एक नया सफर शुरू हुआ है और सभी छात्र-छात्राएं अपने बेहतर भविष्य को संवारने के लिए और अधिक मेहनत करें और ऊंचे पद पर पहुंचे।

परीक्षा नियन्त्रक डॉ. मुकेश महावर ने बताया कि आज दीक्षांत समारोह में 1741 उपाधिया प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह के दौरान पीएचडी. की 22, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की 321, स्नातक पाठ्यक्रम की 782 एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम की 616 उपाधियां प्रदान की गई। जो छात्र-छात्राएँ व्यक्तिगत रूप से इस समारोह में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन प्रसारण की विशेष व्यवस्था की। यह पहल उन छात्रों के लिए अत्यधिक सराहनीय रही, जो किसी कारणवश समारोह में भाग नहीं ले पाए थे, लेकिन फिर भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सके।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी ने छात्र-छात्राओं की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की। यह दीक्षांत समारोह उन छात्र-छात्राओं के लिए उनके शैक्षणिक जीवन का अंतिम पड़ाव था, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की। अब वे अपने जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने और समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हैं। माधव विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह न केवल एक ऐतिहासिक दिन था, बल्कि यह विश्वविद्यालय के लिए भी एक गौरवशाली क्षण था, जो शिक्षा और गुणवत्ता के प्रति अपने समर्पण को प्रमाणित करता है। अंत में रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत ने इस दीक्षान्त समारोह को सफल बनाने में सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. बिजेन्द्र कुमार गौतम, रिसर्च अधिष्ठाता डॉ. पवन कुमार, अकादमिक अधिष्ठाता डॉ. महेंद्र सिंह परमार, फार्मेसी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुशील भार्गव, होम्योपैथिक संकाय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज बेहरा, शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अवधेश आढा पेशवा, विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. जिगर सोनी, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. बसन्तलाल पटेल, विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. उपाध्याय, कला संकाय के अधिष्ठाता डॉ. राणा प्रताप सिंह, वाणिज्य प्रबंधन के अधिष्ठाता डॉ. अभिताभ श्रीवास्तव, नेचुरोपैथी के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल योगी, विशेष शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. राज सिंह सेहरावत, एनएसएस के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र मुझाल्दा, फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. विष्णु चौधरी, एनएसएस प्रभारी संगीता सिंह, विश्वविद्यालय के एडवाईज जे.बी. शर्मा सहित एकेडमिक काउंसिल एवं बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – विक्रम राजपुरोहित

TAGGED:6th convocation of Madhav Universityhindi newsMadhav Universitynews in hindiPindwara News in Hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article संस्कार जैन युथ सेवा संस्थान द्वारा गरबा महोत्सव का समापन, विजेताओ को किया पुरस्कृत Bhilwara News: संस्कार जैन युथ सेवा संस्थान द्वारा गरबा महोत्सव का समापन, विजेताओ को किया पुरस्कृत
Next Article पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्‍कार पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्‍कार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000282567
Jaisalmer : स्वर्णनगरी की विरासत देख अभिभूत हुए विदेशी सैलानी, अचलदास की ‘राजाशाही बंदील’ बनी आकर्षण का केंद्र
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282562
Barmer : वंदे मातरम्@150 वर्ष,विकसित भारत, अन्नदाता का मान, श्रम शक्ति का सम्मान’’ विषय पर तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282559
Pali : युवा आर्किटेक्ट हरिकिशन जोपिग अ भा जां ब्रा महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनित
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282556
Sojat Road: रामदयाल लढ्ढा मंच का भव्य उद्घाटन एवं वार्षिकोत्सव संपन्न, भामाशाहों ने बढ़ाया मदद का हाथ
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282546
Rajsamand : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने NH-89 को फोर लेन करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282540
Bhilwara: माधव गौशाला में संत दिग्विजय राम का भव्य शुभागमन, घुमंतू छात्रावास का भी किया अवलोकन
समाचार राजस्थान
February 3, 2026
1000282535
Bhilwara: आज दुनिया डिजिटल मीडिया की बदौलत हैंडशेक से हैशटैग तक पहुंची: डॉ. सुबोध कुमार अग्निहोत्री
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282531
डीआईएसए परीक्षा में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक, Bhilwara के सीए पंकज कुमार जोशी ने रचा राष्ट्रीय इतिहास
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282362
Jaisalmer: संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत संपूर्णता रैली का आयोजन
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
1000282354
Barmer: पूर्व विधायक स्व. श्री चंपा लाल बांठिया की स्मृति में आयोजित समारोह में 13 विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान
राजस्थान समाचार
February 3, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?