महाराष्ट्र में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस फडणवीस और अजित पवार ने सोमवार (19 फरवरी) को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने इस अवसर पर किले में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बता दे कि इस वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मनाई जा रही है।
इस खास अवसर पर सीएम शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, आज शिव जयंती के अवसर पर मैंने शिवनेरी किले पर जाकर शिव जन्मोत्सव समारोह में भाग लिया और छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।
उन्होंने आगे लिखा, इस अवसर पर परंपरा के अनुसार पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने शिव जन्मस्थान पर शिव राय के महत्व को बताते हुए भजन गाए। साथ ही इसके बाद बाल शिवाजी राजा की पालकी निकाली गई. इसके अलावा, किले में शिवाजी महाराज के महत्व को बताने वाले नाटक और नाटकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, विधायक अतुल बेनके, पूर्व सांसद शिवाजीराव अधराव पाटिल, पूर्व विधायक शरद सोनावणे और पुणे जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
शिवजयंतीनिमित्त आज शिवनेरी किल्ल्यावर जाऊन शिवजन्मोत्सव सोहळ्यात सहभागी होत छत्रपती शिवाजी महाराजांना विनम्र अभिवादन केले. यावेळी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि उपमुख्यमंत्री अजित पवार हेदेखील उपस्थित होते.
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) February 19, 2024
यावेळी प्रथेप्रमाणे शिवजन्मस्थानी पारंपरिक वेशातील महिलांनी… pic.twitter.com/IDQJNVUnoX
वही, छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने आज मुंबई के शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Maharashtra Governor Ramesh Bais offered floral tributes to the equestrian statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj at Shivaji Park Mumbai on the occasion of Shiv Jayanti. pic.twitter.com/HsXUroNwg5
— Governor of Maharashtra (@maha_governor) February 19, 2024
महाराष्ट्र के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई स्थानों पर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। इस शूरवीर का पूरा नाम शिवाजी राजे भोंसले था। शिवाजी के पिता का नाम शाहाजी और माता का नाम जीजाबाई था।