मराठा साम्राज्य के छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 394वीं जयंती है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में भी काफी उत्साह का माहौल है। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी, निडर योद्धा, संस्कृति के रक्षक और सुशासन के अवतार, जीवन पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
Tributes to Chhatrapati Shivaji Maharaj on his Jayanti. A visionary leader, fearless warrior, protector of culture and embodiment of good governance, his life inspires generations. pic.twitter.com/4lF1IIAaFw
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक एवं साहस, शौर्य व पराक्रम के पर्याय, कुशल प्रशासक राजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
हिन्दवी स्वराज के संस्थापक एवं साहस, शौर्य व पराक्रम के पर्याय, कुशल प्रशासक राजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/aks3spOPs6
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 19, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ”मातृभूमि के अनन्य साधक, अद्वितीय योद्धा, महान रणनीतिकार व प्रशासक, ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी शौर्य-गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”
मातृभूमि के अनन्य साधक, अद्वितीय योद्धा, महान रणनीतिकार व प्रशासक, 'हिंदवी स्वराज' के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 19, 2024
उनकी शौर्य-गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। pic.twitter.com/dBAYUgkhmb
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, छत्रपति शिवाजी महाराज को हमारी मातृभूमि में जन्मे सबसे महान शासकों में से एक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने न्याय, कल्याण और सहिष्णुता के सिद्धांतों पर मराठा साम्राज्य की स्थापना की। उनकी जयंती पर हम उस शक्तिशाली योद्धा राजा को सलाम करते हैं, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
Chhatrapati Shivaji Maharaj is remembered as one of the greatest rulers born in our motherland.
— Congress (@INCIndia) February 19, 2024
He founded the Maratha empire on the principles of justice, welfare & tolerance.
On his birth anniversary, we salute the mighty warrior king, who remains an inspiration to every… pic.twitter.com/O1XDDfuIIW
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक, अखंड हिंदुस्तान के आराध्य देव, महाराज अधिराज श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती…
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) February 19, 2024
अखंड हिंदुस्तानचे आराध्य दैवत, हिंदवी स्वराज्य संस्थापक, महाराजाधिराज श्री #छत्रपती #शिवाजी_महाराज यांना जयंती दिनी त्रिवार सलाम.#शिवजयंती pic.twitter.com/lsn4WvdjiO
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक, परम पराक्रमी, साहस एवं शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु समर्पित आपका जीवन प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक, परम पराक्रमी, साहस एवं शौर्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु समर्पित आपका जीवन प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/iyhaN8eeqd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 19, 2024
बता दे कि मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र समेत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। छत्रपति शिवाजी महाराज का 19 फरवरी, 1630 को पुणे के जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।