सोनिया गांधी 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगी नामांकन

2 Min Read

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी बुधवार (14 फरवरी, 2024) को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। खबरों के मुताबिक, सोनिया राजस्थान या हिमाचल प्रदेश में से अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। बता दे कि सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने 14 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह और पार्टी के सीनियर नेता सुधांशु त्रिवेदी के अलावा कुल 7 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जबकि हरियाणा से सुभाष बराला को अपना प्रत्याशी बनाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा की सीट सोनिया गांधी से पहले प्रियंका गांधी को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. माना जा रहा है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने वाला है। इसी दिन ही रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 15 फरवरी, 2024 को नामांकन की आखिरी तारीख है।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी साल 1997 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थीं। वो 1998 में पार्टी अध्यक्ष बनी थीं। साल 1999 में सोनिया ने लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने 2004, 2006, 2009, 2014 और 2019 रायबरेली से जीतकर संसद पहुंची हैं।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version